उ. कोरिया में स्थापना दिवस पर किम जोन उंग ने किया 5वां परमाणु परीक्षण !
नई दिल्ली। एक बार फिर से नार्थ कोरिया ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण अमेरिका समेत विश्व के दूसरे देशों के कान खड़े हो गये हैं। ऐसी खबर आ रही है कि उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना दिवस पर 5वां परमाणु परीक्षण किया है और इस कारण ही वहां 5.3 तीव्रता का भूकंप भी महसूस किया गया है।
दक्षिण कोरिया की सरकारी एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के प्यूंगगी-री में भूकंप के झटके महसूस किये गए, ये वो इलाका है जहां न्यूक्लियर टेस्ट किया जाता है।
अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिकों ने भी ऐसी ही आशंका जतायी है क्योंकि झटके जमीन के उपरी सतह पर महसूस किए गए जबकि प्राकृतिक भूकंप धरती के निचले हिस्से में हुआ करता है,तो वहीं सियोल की सेना ने भी इस भूकंप के झटके वाली बात कही है और उसे भी लगता है कि ये भूंकप टेस्ट के कारण ही आया था।
अगर वाकई में परमाणु परीक्षण की बात सही होती है तो ये उ. कोरिया का 5वां परमाणु परीक्षण होगा, इस साल की जनवरी में भी कोरिया ने परमाणु टेस्ट किया था।













Click it and Unblock the Notifications