North Korea: नेता किम जोंग उन बोले-खाने का संकट, मीट के लिए पालतू कुत्‍तों को किया जाए जब्‍त

प्‍योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर अपने एक आदेश की वजह से खबरों में हैं। किम जोंग ने अपने देश के लोगों से कहा है कि देश में खाद्य संकट के चलते वो अपने पालतू कुत्‍तों को छोड़ दें ताकि उनका मीट रेस्‍टोरेंट्स में फूड सप्‍लाई के तौर पर दिया जा सके। किम ने कोरोना वायरस के चलते देश में खाद्यान्‍न संकट की बात कही है। नॉर्थ कोरिया में इस समय खाने-पीने की चीजों का बड़ा संकट पैदा हो गया है।

kim-jong-un-100

गरीब लोगों को कुत्‍ते पालने का हक नहीं

देश के हालातों की वजह से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। इसी बात उनके सुप्रीम लीडर ने अब उनके सामने ऐसी मांग रख दी है कि समझ नहीं आ रहा क्‍या किया जाए। किम जोंग ने लोगों को पालतू कुत्‍तों को सौंप देने को कहा है। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किम ने आदेश दिया है कि राजधानी प्‍योंगयांग में कुत्‍तों को जब्‍त कर लिया जाए। उनका कहना है कि कुत्‍ते पश्चिम देशों की बिगड़ी संस्‍कृति के तौर पर हैं। वहीं मालिकों का कहना है कि कुत्‍तों को मांस के लिए जब्‍त किया जाएगा। किम ने कहा है कि साधारण लोगों को मवेशियों और गाय-बैल पालने चाहिए और कुत्‍तों का पालने का अधिका‍र सिर्फ अमीर लोगों का ही होता है।

चीन की वजह से बिगड़े हालात

उन्‍होंने पालतू कुत्‍तों को पूंजीवाद और दकियानूसी सोच की पहचान करार दिया है। किम जोंग उन ने कुत्‍तों को पालने का अधिकार भी छीन लिया है। साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुत्‍ता पालने की आदत एक दाग की तरह है। नॉर्थ कोरिया में इस समय खाने-पीने की चीजों का बड़ा संकट चल रहा है। देश का 90 प्रतिशत चीन के साथ होता है और इस वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। कुछ हफ्तों पहले यूनाइटेड नेशंस ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया के ज्‍यादातर परिवार बस एक समय का खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+