नॉर्थ कोरिया ने विशाल मिलिट्री परेड कर दुनिया को दिखाई ताकत, किम ने अमेरिका को चेताया

प्योंगयांग। विंटर ओलंपिक गेम्स की शाम से एक दिन पहले नॉर्थ कोरिया ने विशाल मिलिट्री परेड का आयोजन कर दुनिया को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। नॉर्थ कोरिया के ऐतिहासिक किम II संग स्क्वायर पर गुरुवार को एक विशाल मिलिट्री परेड देखने को मिली जिसमें, हजारों की संख्या में नॉर्थ कोरियाई जवान, मिसाइलें और टैंक भी शामिल थे। इस मिलिट्री मार्च में नॉर्थ कोरिया की सबसे खतरनाक हौसोंग-15 मिसाइल को भी लाया गया था। नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी पत्नी री सोल जु के साथ इस अपने देश की विशाल परेड में हिस्सा लिया।

अपनी पत्नी के साथ दिखे किम जोंग उन

अपनी पत्नी के साथ दिखे किम जोंग उन

मिलिट्री परेड शुरू होने के बाद किम जोंग उन अपनी पत्नी के साथ ब्लैक लॉन्ग जैकेट और बड़ी ब्लैक फेडोरा पहनकर ताली बजाते हुए एंट्री की। पिछले साल किम अकेले ही इसी स्टाइल में अपनी सेना का जोश बढ़ाने के लिए मिलिट्री परेड में शिरकत की थी। गुरुवार को मिलिट्री परेड में हिस्सा लेने के बाद बालकनी से किम जोंग उन ने अपनी सेना को संबोधित करते हुए कहा, 'मिलिट्री परेड दुनिया को यह दिखाने के लिए है कि नॉर्थ कोरिया ने एक वर्ल्ड क्लास मिलिट्री खड़ी कर दी है।'

अमेरिका को चेताया

अमेरिका को चेताया

नॉर्थ कोरिया ने अपनी कोरियन पीपुल्स आर्मी के गठन की सालगिरह के जश्न में मिलिट्री परेड का आयोजन किया गया था। किम ने कहा, 'जब तक नॉर्थ कोरिया के खिलाफ साम्राज्यवादी और अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीतियां इस धरती पर है, तब तक नॉर्थ कोरियन पीपुल्स आर्मी का मिशन देश और लोगों की रक्षा करने के लिए मजबूत तलवार की तरह रहेगा।'

पिछली साल की तुलना में इस बार ज्यादा शक्तिशाली मिलिट्री परेड

पिछली साल की तुलना में इस बार ज्यादा शक्तिशाली मिलिट्री परेड

बता दें कि यह मिलिट्री परेड पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत ज्यादा शक्तिशाली थी, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को भी शामिल किया गया। साउथ कोरियाई न्यूज एजेंसी योन्हाप के अनुसार, इस परेड को देखने के लिए करीब 50 हजार लोग और लगभग 13,000 सैनिक शामिल थे। इस परेड में सैकड़ों रॉकेट और कई खतरनाक मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+