US-दक्षिण कोरिया युद्धाभ्यास से पहले बौखलाए किम जोंग उन, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

पिछले साल उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक और इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों का परीक्षण करता रहा। उत्तर कोरिया ने तो यहां तक दावा किया है, कि उसने अमेरिका पर भी हमला करने की क्षमता हासिल कर ली है।

North Korea fired Ballistic Missile: अगले हफ्ते से शुरू होने वाली दक्षिण कोरिया और अमेरिका संयुक्त युद्धाभ्यास से पहले किम जोंग उन बुरी तरह से बौखला गये हैं और उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जिसकी पुष्टि दक्षिण कोरिया ने की है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है, कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है, कि "उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।" वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि जापान ने भी इसी तरह की रिपोर्ट भेजी है।

NORTH KOREA

इस साल का पहला परीक्षण

Recommended Video

    Kim Jong Un का ऐलान, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने की तैयारी में North Korea | वनइंडिया हिंदी*News

    दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है, कि प्योंगयांग का इस साल की शुरुआत के बाद से पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण है, जो उसने सियोल और वाशिंगटन के संयुक्त टेबलटॉप सैन्य अभ्यास शुरू करने के कुछ दिन पहले किया है। वहीं, टोक्यो ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है और जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि प्योंगयांग ने ज्यादा जानकारी दिए बिना "संभावित बैलिस्टिक मिसाइल" लॉन्च की है। आपको बता दें, कि पिछले एक साल से कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढ़ गया है जिसमें उत्तर कोरिया ने खुद को "अपरिवर्तनीय" परमाणु राज्य घोषित कर दिया है और पिछले साल उत्तर कोरिया ने करीब करीब हर महीने मिसाइलों का परीक्षण किया था। जिससे घबराकर दक्षिण कोरिया भी अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है।

    उत्तर कोरिया पर क्या करेगा अमेरिका?

    उत्तर कोरिया ने संयुक्त युद्धाभ्यास से पहले बैलिस्टिक मिसाइल दागकर सीधे तौर पर अमेरिका को कड़ी चुनौती दे दी है, लिहाजा माना जा रहा है, कि अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया में इस बात को लेकर चर्चा होगी, कि वे प्योंगयांग द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे? दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को एएफपी को बताया था, कि अगले सप्ताह का अभ्यास प्योंगयांग द्वारा परमाणु हमले के मामले में "संयुक्त योजना, संयुक्त प्रबंधन और वाशिंगटन की परमाणु संपत्ति के साथ संयुक्त प्रतिक्रिया" पर केंद्रित होगा। आपको बता दें, कि पिछले साल अमेरिका ने दावा किया था, कि बहुत जल्द उत्तर कोरिया परमाणु बम का परीक्षण करने वाला है, हालांकि पिछले साल उत्तर कोरिया ने ऐसा नहीं किया था, लेकिन अब ऐसा करने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, उत्तर कोरिया ने पिछले साल दावा करते हुए कहा था, कि उसने अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण कर लिया है और अब उसके पास अमेरिका में मिसाइल गिराने की क्षमता हासिल हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+