उत्तर कोरिया ने जापानी सागर की तरफ दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जंग करवाएगा किम जोंग उन?

उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के अधीन है, लेकिन उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम लगातार जारी है।

प्योंगयोंग, जनवरी 05: साल बदल गया है, लेकिन ना ही उत्तर कोरिया बदला है और ना ही तानाशाह किम जोंग उन के इरादे। नॉर्थ कोरिया का ये तानाशाह किसी दिन दुनिया को जंग की आग में धकेलकर रहेगा। इस बार उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी तट से दागी है, जो जापानी सागर में जाकर गिरा है। जिसके बाद पूरी आशंका है कि, जापान और उत्तर कोरिया के बीच का तनाव काफी ज्यादा बढ़ जाए।

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जिसकी पुष्टि इस क्षेत्र में तैनात अधिकारियों ने की है। उत्तर कोरिया ने नये साल में पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल दागी है और देश ने अपने तानाशाह नेता किम जोंग उन के उस बयान के बाद जापानी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जिसमें उन्होंने अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का मुकाबला करने के लिए देश की सेना को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जापानी कोस्टगार्ड ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं किया है, कि ये मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल थी।

जापानी प्रधानमंत्री ने जताई नाराजगी

जापानी प्रधानमंत्री ने जताई नाराजगी

उत्तर कोरिया द्वारा जापानी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संवाददाताओं से कहा कि, "पिछले साल से, उत्तर कोरिया ने बार-बार मिसाइलें दागी हैं, जो बहुत खेदजनक है।" वहीं, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने यह भी दावा किया कि, उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा था, लेकिन उन्होंने भी मिसाइल को लेकर विस्तार से नहीं बताया है। किम जोंग उन के सत्ता में आने के बाद के दशक में, उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की कीमत पर अपनी सैन्य तकनीक में तेजी से प्रगति की है

मिसाइलों का जारी है निर्माण

मिसाइलों का जारी है निर्माण

कोरोनोवायरस महामारी के दौरान गंभीर आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद तानाशाह किम ने पिछले हफ्ते नये साल के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि, उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमताओं का निर्माण जारी रखेगा। उन्होंने कहा था कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के बावजूद, उत्तर कोरिया पर सभी बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद हम मिसाइल परीक्षण करेंगे। हालांकि, नये साल के मौके पर संबोधन में किम जोंग उन ने खास तौर पर मिसाइलों या फिर परमाणु परीक्षण का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने जोर देकर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही थी।

उत्तर कोरिया पर लगे हैं प्रतिबंध

उत्तर कोरिया पर लगे हैं प्रतिबंध

आपको बता दें कि, उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के अधीन है, लेकिन COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से उत्तर कोरिया पूरी दुनिया से और भी ज्यादा अलग-थलग हो चुका है। उत्तर कोरिया ने अभी भी सीमा पर काफी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं और देश में अभी भी ना ही कोई बाहर से आ सकता है और ना ही देश से बाहर निकल सकता है, जिसने देश के व्यापार को धीमा कर दिया है और किसी भी व्यक्ति के राजनयिक जुड़ाव को रोक दिया है।

उत्तर कोरिया की आर्थिक हालत खराब

उत्तर कोरिया की आर्थिक हालत खराब

उत्तर कोरिया की खराब आर्थिक हालत के बीच पिछले साल दिसंबर में चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया के खिलाफ समुद्री भोजन और वस्त्रों के निर्यात के साथ साथ रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही चीन और रूस ने यूएनएससी से मांग की थी, कि विदेश में रहने वाले उत्तर कोरियाई लोगों को अपने घर पैसे भेजने की इजाजत दी जाए। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस की तरह से एक मसौदा तैयार कर यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य देशों को दिया गया था, जिसमें उत्तर कोरिया की खराब स्थति और कठिनाइयों का जिक्र किया गया था और कहा गया था कि, नागरिक आबादी अपनी आजीविका बढ़ा सके, लिहाजा कई तरह के प्रतिबंधों को हटा लिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+