रूस की यात्रा पर जाएंगे किम जोंग उन, नॉर्थ कोरिया मीडिया ने की पुष्टि

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग रूस का दौरा करने जाएंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार किम जोंग उन जल्द ही रूस के दौरे पर जाएंगे। वह रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। नॉर्थ कोरिया की मीडिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन जल्द ही रूस की यात्रा पर जाएंगे, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह समिट कहां होगी।

kim

इससे पहले क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस बात की जानकारी दी थी कि अप्रैल माह के अंत तक पुतिन और उन की मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि यह समिट इसी हफ्ते अगले एक दो दिन में हो सकती है। जिस तरह से हनोई में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच कूटनीतिक मुलाकात विफल रही है, उसके बाद नॉर्थ कोरिया ने रूस की ओर रुख किया है, साथ ही उसने यह संदेश देने में भी सफलता हासिल की है कि उसके लिए दुनिया में और विकल्प भी खुले हैं।

बता दें कि हाल ही में दुनियाभर के दबाव के धता बताते हुए नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से टैक्टिकल गाइडेड हथियार का परीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षण पर खुद नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन नजर रख रहा है। यह परीक्षण आज सुबह किया गया है, हालांकि यह भी नहीं साफ हो सका है कि यह हथियार किस श्रेणी का है, ना ही इस हथियार की रेंज की जानकारी सामने आई है। स्थानीय मीडिया केसीएनए के अनुसार यह हथियार युद्ध के लिए टेस्ट किया गया है और यह दूर तक मार करने वाला हथियार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+