किम जोंग उन की बेटी के नाम पर किसी और लड़की का नाम होना गुनाह, उत्तर कोरिया ने लगाया प्रतिबंध

उत्तर कोरिया में दो साल पहले किम जोंग उन के पिता की बरसी पर देश के लोगों के हंसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। दिसंबर महीने को शोक का महीना घोषित किया गया था।

North Korea News

North Korea News: उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षण और अपने तानाशाह किम जोंग उन के अजीबोगरीब आदेश को लेकर सुर्खियों में रहता है। किम जोंग उन अपने देश में कब किस चीज पर प्रतिबंध लगा दें, ये कहा नहीं जा सकता है। अपने पिता की बरसी पर उत्तर कोरिया में हंसने तक पर पाबंदी लगाई जा चुकी है, लिहाजा सनकी तानाशाह की हरकतें हैरान करने वाली होती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में नया सरकारी आदेश निकाला गया है, कि किम जोंग उन के नाम पर देश की कोई और लड़की अपना नाम नहीं रख सकती है और ऐसा करना गुनाह माना जाएगा।

किम जोंग का नया फरमान

किम जोंग का नया फरमान

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरियाई अधिकारी लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं, अगर उनका नाम किम जोंग उन करी बेटी "जू ए" के नाम पर है। किम जोंग उन की बेटी का नाम "जू ए" है और देश में इस नाम को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, यानि उत्तर कोरिया में अब "जू ए" नाम सिर्फ किम जोंग उन की बेटी का रहेगा। रेजियो फ्री एशिया ने उत्तर कोरिया के दो गुमना सोर्स का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। इन गुमनाम व्यक्तियों में एक उत्तर प्योंगान का रहने वाला है, जबकि दूसरा दक्षिण प्योंगान का रहने वाला है। इन दोनों सोर्स ने पुष्टि करते हुए कहा है, कि जोंगजू और प्योंगसॉन्ग शहरों में स्थानीय सरकारों ने महिलाओं को अपने जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

नाम बदलने की कार्रवाई शुरू

नाम बदलने की कार्रवाई शुरू

उत्तर कोरिया के एक निवासी ने रेडियो फ्री एशिया को बताया है, कि जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में "जू ए" नाम से पंजीकृत महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए सुरक्षा मंत्रालय में बुलाया है।" उन्होंने कहा, कि उनके पड़ोस में एक 12 साल की लड़की का नाम जू एई था, और उसके माता-पिता को रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, उसके जन्म प्रमाण पत्र को बदलने के लिए सुरक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। सोर्स ने कहा है, कि अधिकारियों ने कहा है, कि ये नाम अब देश में "सर्वोच्च सम्मान" के व्यक्तियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आपको बता दें, कि किम जोंग उन की बेटी की उम्र 10 साल है और वो उनके तीन बच्चों में से एक है। किम जोंग उन पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी को लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में ला रहे हैं और माना जा रहा है, कि किम जोंग उन अपनी बेटी के हाथों में देश की जिम्मेदारी सौंपने वाले हैं।

Recommended Video

    कौन है Kim Jong Un की बेटी Ju Ae, जो संभाल सकती है North Korea की गद्दी | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    किम जोंग उन नाम रखने पर भी प्रतिबंध

    किम जोंग उन नाम रखने पर भी प्रतिबंध

    आपको बता दें, कि उत्तर कोरिया ने लोगों को अपने नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर नागरिकों के नाम रखने पर रोक लगा दिया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने साल 2014 में रिपोर्ट दी थी, कि गों से किम जोंग उन के नाम का उपयोग न करने का आदेश जारी किया गया था। आपको बता दें, कि किम जोंग उन की बेटी जू-ए को हाल ही में, उत्तर कोरिया की सैन्य परेड के दौरान एक विशाल काले और सफेद मिसाइल के सामने चलते हुए देखा गया था और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है, कि किम जोंग उन अपनी बेटी को वारिश के तौर पर तैयार कर रहे हैं। जू-ए, किम जोंग उन के तीन बच्चों में से इकलौती औलाद है, जिसे जनता के बीच सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+