अमेरिका के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी सेना बनाएगा नॉर्थ कोरिया? 47 लाख ने दी अर्जी
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया की सेना में 47 लाख लोगों के शामिल होने जा रहे हैं। किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग इतनी तेज हो गई है कि नॉर्थ कोरिया ना सिर्फ अपने हथियारों के जखिरों में वृद्धि कर रहा है, बल्कि आम लोगों को भी सेना में भर्ती कर पूरी तरह से युद्ध की तैयारी में जुट गया है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया का विनाश करने वाले बयान दिया था और फिर किम जोंग उन के करो या मरो युद्ध की बात के बाद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है।

नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार, करीब 47 लाख लोग सेना में अपनी स्वेच्छा से भर्ती हो रहे हैं। इसमें स्टूडेंट्स और वर्कर्स भी है। इसमें 10 लाख से ज्यादा नॉर्थ कोरियाई महिलाएं भी शामिल है।
इससे पहले नॉर्थ कोरियाई सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि हमारे लोग अत्याधुनिक रणनीतिक हथियारों से अमेरीका के साथ अंतिम युद्ध को लेकर उत्साहित है। नॉर्थ कोरिया फेडरेशन ने कहा कि हम श्रमिक लोग, हमारे सम्मानित सुप्रीम लीडर के कॉल के बाद अमेरिका के साथ युद्ध के लिए निकलेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्योंगयांग विनाश करने का बयान दिया था, उसके बाद नॉर्थ कोरियाई लोग भड़के हुए हैं। ट्रंप ने कहा था कि हम दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप के अनुसार, अगर सेना ही एकमात्र विकल्प हुआ तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
अमेरिका द्वारा नॉर्थ कोरिया पर लगाए कई प्रतिबंधों और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद किम जोंग सरकार ने इसे स्पष्ट रूप से युद्ध की घोषणा माना था।












Click it and Unblock the Notifications