पापा की लापरवाही से मासूम बच्ची ने कार में तोड़ा दम, आप भूल कर भी ना करें ये गलती
ग्रीन्सबोरो से लगभग 32 मील पूर्व में मेबेन में इस बच्चे की मृत्यु हो गई। एक गैर-लाभकारी संस्था के अनुसार, इस सप्ताह ऐसी परिस्थिति में किसी बच्चे की मौत की यह चौथी घटना है
न्यूयॉर्क,2 जुलाई : नॉर्थ कैरोलिना में एक पिता अपनी एक साल की बच्ची को कार में गर्मी में छोड़कर काम पर चला गया और जब वह लौटा तो उसे बच्ची मृत मिली। मेबेन पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को एक विनिर्माण संयंत्र से किसी को दिल का दौरा पड़ने के बारे में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

बच्ची को छोड़कर काम करने चले गए पिता
ग्रीन्सबोरो से लगभग 32 मील पूर्व में मेबेन में इस बच्ची की मृत्यु हो गई। एक गैर-लाभकारी संस्था के अनुसार, इस सप्ताह ऐसी परिस्थिति में किसी बच्चे की मौत की यह चौथी घटना है और पूरे देश की अगर बात की जाए तो इस तरह की 10 घटनाएं अब तक हो चुकी हैं।
गर्मी से बच्ची की मौत
पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी पहुंचे तो सीपीआर दी जा रही थी लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। इस बच्चे का पिता संयंत्र में काम करता है और वह बच्चे को कार में छोड़कर चला गया था। जांचकर्ताओं को अभी यह नहीं पता चला है कि बच्चा कितनी देर कार में रहा। पुलिस ने बच्चे या पिता का नाम जाहिर नहीं किया है।
जांच जारी है
शुक्रवार दोपहर तक कोई आरोप नहीं लगाए गए और जांच चल रही है। मेबेन उत्तरी कैरोलाइना राज्य की राजधानी रैलीघ से करीब 70 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications