कोई भी कानून से ऊपर नहीं, डॉ ज़ाकिर नाइक भी नहीं: मलेशिया के गृहमंत्री
नई दिल्ली। मलेशिया के गृहमंत्री मुहयिद्दीन यासीन ने आज कहा कि यहां पर कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, डॉ जाकिर नाइक भी नहीं। अभी भी उसके खिलाफ सौ से अधिक रिपोर्टों की जांच की जा रही है। यह स्वीकार करते हुए कि मुसलमान समाज डॉ ज़ाकिर को एक सम्मानित इस्लामिक विद्वान के रूप में देखते हैं और उनका बचाव करने के लिए बाध्य महसूस करते हैं, उन्होंने कहा कि बाद में संवेदनशील मुद्दों को छूने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जाकिर के असहज करने वाले बयानों के बारे में जानते हैं।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। निश्चित रूप से नागरिक नहीं, न ही कोई स्थाई निवासी। चाहे जाकिर जैसा कोई ज्ञानी सम्मानजनक व्यक्ति ही क्यों न हो। यासीन ने अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय में हिंसक अतिवाद को रोकने और मुकाबला करने में धार्मिक मूल्य पर जारी सेमिनार के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वे जाकिर को लेकर पुलिस की जांच की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखना होगा कि क्या जाकिर नाइक को वापस उनके देश भेज देने की जरूरत है या नहीं।
उन्होंने कहा कि मलेशियाई कानून हमें अपनी सरकार के अनुरोध पर किसी को उनके घर वापस भेजने के लिए बाध्य नहीं करता है। अगर हमें लगता है कि कोई चिंता का कारण है, तो हम ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि जाकिर के साथ मलेशिया में दो बार पूछताछ की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक की मुश्किलें बढ़ीं, दो राज्यों ने पब्लिक में बोलने पर पाबंदी लगाई
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications