Nobel Prize 2023: केमिस्ट्री के नोबेल विजेताओं के नामों का ऐलान, इन 3 वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार
Chemistry Nobel Prize 2023: केमिस्ट्री में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार 2023 तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिसकी घोषणा बुधवार को की गई।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फिजियोलॉजी-मेडिसिन और भौतिकी के विजेताओं के नामों के ऐलान के बाद अब रसायन विज्ञान के भी नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान कर दिया है। मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई को यह अवॉर्ड दिया गया है।

3 वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार
जानकारी के मुताबिक रसायनशास्त्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी एकिमोव को चुना गया है।
तीनों वैज्ञानिकों को 'क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए' नोबेल पुरस्कार जीता है।
अब तक 3 कैटेगरी में नोबेल पुरस्कारों का ऐलान
रसायन शास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा से पहले अब तक दो और कैटेगरी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। सबसे पहले 2 अक्टूबर को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन के नाम की घोषणा की गई थी। इनको न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उन खोजो के लिए पुरस्कार दिया गया, जिनके जरिए कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया जा सका।
वहीं इसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को भौतिकी (फिजिक्स) के नोबेल पुरस्कार के लिए वैज्ञानिक पियरे ऑगस्टिनी फेरेंस क्राउसज और एनी एल हुलियर को विजेता के तौर पर ऐलान किया गया। इन वैज्ञानिकों को नोबेल अत्यंत छोटी तरंगों के साथ इलेक्ट्रॉनों के संसार की खोज के लिए दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications