और 5.26 करोड़ में बिक गया नोबेल अवॉर्ड
लॉस एंजेलिस। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान नोबेल पुरस्कार आठ लाख डॉलर में बिक गया है। अगर आप यह सुनकर चौंक गये हैं कि नोबेल पुरस्कार को खरीदा गया है तो गलत है।
दरअसल 1963 के नोबेल पुरस्कार में दिये गये पदक को एक कंपनी ने आठ डॉलर यानि 5.26 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह अवॉर्ड एलन लॉयड होजकिन का यह अवार्ड नेट डी सैंडर्स ऑक्शन नाम की कंपनी ने नीलाामी में खरीदा है।
होजकिन वह उनके साथियों एंड्रयू फील्डिंग हक्सले व जॉन एकलेस के साथ मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए यह पदक दिया गया था। होजकिन का निधन इंग्लैंड के केंब्रिज में 1998 में हुआ था। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर थे।













Click it and Unblock the Notifications