680 किलो के मगरमच्छ से भिड़ गई 45KG की शार्क, अंजाम को फोटोग्राफर ने कैमरे में किया कैद
नई दिल्ली: जब भी आपने किसी मगरमच्छ को देखा होगा, तो वो तालाब या फिर नदी किनारे सुस्ती से लेटकर आराम करते हुए मिले होंगे, लेकिन जब ये जानवर पानी में उतरता है, तो इसका मुकाबला करने वाला कोई नहीं रहता। वहीं दूसरी ओर शार्क को समुद्र के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये अपने नुकीले दांतों से बड़े से बड़े जानवरों के शरीर को फाड़ देती है। कई बार इन्हें इंसानों पर भी हमला करते देखा गया, लेकिन अब कुछ दिलचस्प तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं, जिसमें दो खतरनाक जलीय जीव लड़ाई करते नजर आ रहे।

मगरमच्छ के करीब आती दिखी शार्क
दरअसल रिसर्च साइंटिस्ट और फोटोग्राफर 46 वर्षीय मार्क जेम्बीकी (Mark Ziembicki) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर गए थे। वो वहां पर तस्वीरें ले ही रहे थे, तभी उन्हें एक दुर्लभ नजारा दिखा। एक 45 किलोग्राम की बुल शार्क 680 किलो के नाइल मगरमच्छ के करीब आ रही थी। वो काफी देर से इस पर नजर गड़ाए हुए थे। उनके मन में बस यही सवाल था कि अगर दोनों की टक्कर हुई तो क्या अंजाम हो गया।

150 की दूरी से देखा नजारा
कुछ देर इंतजार करने के बाद अचानक तट के किनारे लोग शोर मचाने लगे। एक शख्स चिल्लाते हुए बोला कि देखो शार्क और मगरमच्छ की टक्कर हुई है। मार्क भी इसी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब हंगामा हुआ तो वो 150 फीट की दूरी पर थे। इसी बीच उन्होंने शार्क को मगर के मुंह में फंसते हुए देखा। उनको उम्मीद थी कि शार्क भी पलटकर हमला करेगी। साथ ही अपने नुकीले दांतों से उसको नुकसान पहुंचाएगी, लेकिन यहां सारा मामला उल्टा पड़ गया।

5-10 मिनट चली जंग
मार्क ने शार्क को मगरमच्छ के जबड़े में फंसते हुए देखा। इसके बाद 5-10 मिनट तक उसने बचने की जद्दोजहद की, लेकिन धीरे-धीरे शार्क का आकार छोटा होता चला गया और मगरमच्छ ने उसे पूरी तरह से निगल लिया। मार्क के साथ वहां पर मौजूद लोग इस चीज को देखकर हैरान थे कि कैसे एक मगरमच्छ 46 किलो की शार्क को खा सकता है। हालांकि जब दोनों की भिड़ंत हुए तो वो 60 मीटर पर थे और उन्होंने कैनन 5D DSLR के साथ 300D लेंस का इस्तेमाल कर इस अनोखी घटना को कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications