‘नीच आदमी... मेरी बेटी को बीच में मत लाओ...’ विवेक रामास्वामी की किस बात पर भड़क गईं निक्की हेली?
अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे दो भारतवंशी प्रत्याशियों के बीच रिपब्लिकन डिबेट में जमकर हंगामा देखने को मिला। बुधवार को मियामी, फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी की तीसरी राष्ट्रपति बहस के दौरान विवेक रामास्वामी और निक्की हेली दोनों एक दूसरे पर आक्रमक रहे।
भारतीय-अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट ने बहस में भाग लिया। रेस में सबसे आगे चल रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा बहस में हिस्सा नहीं लिया।

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका, चीन के खिलाफ सख्ती नहीं बरत सकता क्योंकि अमेरिका अपनी आधुनिक जीवन शैली के लिए चीन पर निर्भर है। विवेक रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका को चीन पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करने की जरूरत है।
रामास्वामी ने कहा कि हमें ऐसे राजनेताओं की जरूरत है जो चीन पर हमारी निर्भरता बढ़ाने वाली ताकतों से आजाद हों। विवेक रामास्वामी ने कहा अमेरिका की डिफेंस इंडस्ट्री अपनी सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भर है। एफ-35 जेट्स हों या फिर कोई जहाज हम इनका निर्णाण करने के लिए चीन पर निर्भर हैं।
रामास्वामी ने कहा डिफेंस ही नहीं, फार्मास्यूटिक्ल और सेमीकंडक्टर जैसी अन्य चीजों के लिए भी हम चीन पर निर्भर हैं। रामास्वामी ने कहा कि चीन हमारे देश में जमीन खरीद रहा है और यूनिवर्सिटीज में दान दे रहा है। उन्होंनेने कहा कि अमेरिका की कंपनियां चीन के बाजार में विस्तार तब तक ना करें, जब तक चीन भी ऐसा ही ना करे।
रिपब्लिकन पार्टी के तीसरे और आखिरी डिबेट के दौरान रामास्वामी ने निक्की हेली की भी जमकर खबर ली। रामास्वामी ने कहा कि पिछली डिबेट ने हेली ने टिकटॉक इस्तेमाल करने के लिए मेरा मजाक बनाया था। लेकिन उनकी बेटी खुद इसका खूब इस्तेमाल करती हैं। इस पर निक्की हेली ने रामास्वामी से परिवार को इससे दूर रखने को कहा। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया था।
निक्की हेली ने रामास्वामी के भाषण के बीच में उन्हें नीच आदमी बताया। वहीं रामास्वामी ने निक्की हेली को 3 इंच की हील्स में डिक चेनी कहा। रामास्वामी ने कहा कि चीन को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना आसान बात है। लेकिन जब खुद निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में राजदूत थीं तब उन्होंने चीन को एक महान दोस्त कहा था।












Click it and Unblock the Notifications