कतर, लेबनान, जॉर्डन, मिस्र कहां हैं? निक्की हेली बोलीं- फिलिस्तीनियों को क्यों नहीं अपना रहे मुस्लिम देश?

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने रविवार को गाजा के उन नागरिकों के लिए अपने दरवाजे नहीं खोलने के लिए इस्लामिक देशों की आलोचना की, जो इजरायल के जमीनी हमले के कारण अपने घरों से भागने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ईरानी परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन पर भी निशाना साधा और तेहरान पर हमास और हिजबुल्लाह को मजबूत करने का आरोप लगाया।

Nikki Haley slams Muslim nations

निकी हेली ने सीएनएएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमें यकीनन फिलिस्तीनी नागरिकों की चिंता करनी चाहिए, खासकर उनकी जो निर्दोष हैं, क्योंकि उन्होंने इसकी मांग नहीं की थी... लेकिन अरब देश कहां हैं? कतर कहां है? लेबनान कहां है? जॉर्डन कहां है? मिस्र कहां है?"

हेली ने आगे कहा, "क्या आप जानते हैं कि हम मिस्र को प्रति वर्ष एक अरब डॉलर से अधिक देते हैं? वे अपने दरवाजे क्यों नहीं खोल रहे हैं? वे फ़िलिस्तीनियों को क्यों नहीं ले रहे हैं?" निक्की हेली ने इसका जिम्मेदार हमास को ठहराया।

निक्की हेली ने कहा, क्योंकि ये देश जानते हैं कि वे सबकी जांच नहीं कर सकते हैं, वे हमास को अपने करीब नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अरब देश भी हमास से छुटकारा पाना चाहते हैं। जब वही हमास को स्वीकार नहीं कर रहे तो इजराइल क्यों करेगा?

निक्की हेली ने कहा कि 'फ़िलिस्तीनियों की मदद के लिए अरब देश भी कुछ भी नहीं कर रही हैं क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं है कि कौन सही है, कौन गलत, कौन अच्छा है, कौन बुरा है, और वे इसे अपने देश में नहीं चाहते हैं।"

निक्की हेली ने कहा कि मुस्लिम देश अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं। हेली ने कहा कि हमें इनकी बातों में नहीं आना चाहिए। ये देश चाहें तो सब ठीक कर सकते हैं। इनकी इतनी क्षमता है कि ये हमास को जाकर कहें कि वो हमले करना बंद करे और लोगों को जाने दे।

कतर फिर भी हमास की लीडरशिप के साथ काम करेगा। ईरान फिर भी हमास की फंडिंग करेगा और सारे अरब देश चुप रहेंगे। लेकिन उंगली उठाने के वक्त सबकी उंगली अमेरिकी की तरफ उठेगी, इजराइल की तरफ उठेगी।

हेली ने आरोप लगाया, "हमास, फिलिस्तीनी लोगों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, वे मृत बच्चों की तस्वीरें दिखाकर सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं और इजराइल को दुनिया के सामने दोषी साबित करना चाहते हैं।"

निक्की हेली ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमास ने इजराइल में क्या किया है। उन लड़कियों को कभी मत भूलो जो अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थीं। उन बच्चों को कभी मत भूलो जो पालने में मारे गए थे। उन लोगों को कभी मत भूलो जिन्हें वे सड़कों पर घसीट कर मार दिया गया।

हेली ने कहा कि अब आप उन सभी अरब देशों को इजराइल की निंदा करते हुए सुनेंगे। इजराइल अब जो भी एक्शन लेगा, उस पर अरब देश इजारइल को कोसेंगे। मैनें खुद UN में काम करते हुए ये चीजें फेस की हैं।

हेली ने कहा कि ईरान जिस तरह से हमास की मदद कर रहा है वह भयानक है। उन्होंने इसका जिम्मेदार बराक ओबामा और जो बाडेन को बताया। हेली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में हुए ईरान परमाणु समझौते की वजह से गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह को ताकत मिली।

हेली ने कहा, "आपने यह सारा पैसा दे दिया। और आपने क्या किया? आपने ईरान को अधिकार दिया कि वह जाकर हमास को मजबूत करे, हिजबुल्लाह को मजबूत करे, हूतियों को अपनी आतंकवादी गतिविधि फैलाने के लिए मजबूत करे। हमने(रिपबल्किन) जाकर उन प्रतिबंधों को मजबूत किया और ईरान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। और क्या हुआ? बाइडेन ने प्रतिबंधों को ढीला कर दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+