निक्की हेली का फूटा गुस्सा, पाक को बताया एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर, कहा- ‘एक पैसा नहीं दूंगी’

निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर है और उसे अमेरिका से बिल्कुल भी आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए।

nikki haley pakistan

File Image

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान करने वालीं रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने पाकिस्तान पर अपने तीखे हमले करना जारी रखा है। निक्की हेली ने एक बार फिर से अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे फंड्स को लेकर टिप्पणी की है। निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर है और उसे अमेरिका से बिल्कुल भी आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए।

फिर बोला पाकिस्तान पर हमला

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकीं दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने पिछले महीने ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था। इसके बाद से ही वे अमेरिका के दुश्मन के तौर पर देखे जाने वाले देशों के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। इससे पहले भी उन्होंने पाक, चीन, ईरान आदि देशों को मिलने वाले फंड्स को लेकर टिप्पणी की थी। बुधवार को एक ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान को घेरते हुए हैशटैग CutEveryCent यानी 'पूरी रकम रोक दो' ट्वीट किया।

हेली ने ट्वीट कर लिखा कि अमेरिका ने जिम्बाब्वे को कई मिलियन डॉलर दिए हैं लेकिन क्या वह हमारे साथ है? हेली ने सवालिया लहजे में पूछा कि संयुक्त राष्ट्र में जिम्बाब्वे ने कितनी बार अमेरिका के पक्ष में मतदान किया है? 90 फीसदी बार, 70 फीसदी या 50 फीसदी बार? इसके बाद खुद ही इसका जवाब देते हुए निक्की ने लिखा है कि जिम्मबाब्वे ने सिर्फ 26 फीसदी बार अमेरिका का साथ दिया है। निक्की ने इससे पहले कहा था कि एक कमजोर अमेरिका बुरे देशों को भुगतान करता है। एक मजबूत अमेरिका दुनिया का एटीएम नहीं बनेगा।

इससे पहले भी एक अखबार के लेख में हेली ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल विदेशी मदद पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह मदद चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह पैसा कहां जा रहा है। हेली के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है। यह देश कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और इसकी सरकार चीन के साथ गहरे संपर्क में है।

राष्ट्रपति बनी तो फंड्स रोक देंगी हेली

निक्की हेली ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का पुरजोर समर्थन किया था, क्योंकि उस देश ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया था। यह हमारे सैनिकों, हमारे करदाताओं और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए एक बड़ी जीत थी। हम अभी भी उन्हें अन्य सहायता दे रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर मैं हर पैसे को ब्लॉक कर दूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+