निक्की हेली लड़ सकती हैं 2024 का चुनाव, कहा- हारना नहीं सीखा, क्या US में भी भारतवंशी का चलेगा सिक्का?

निक्की हेली न संकेत दे दिया है कि वे भी अगले चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में निक्की हेली ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह ‘नई नेता’ हो सकती हैं, जो देश को एक नई दिशा दे सकती हैं।

Nikki Haley hints at presidential run

File Image: PTI

2020 में कमला हैरिस और तुलसी गबार्ड के बाद अब 2024 में 52 वर्षीय रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव पर अपनी नजर गड़ा दी है। ट्रम्प की सरकार में हिस्सा रहीं निक्की हेली न संकेत दे दिया है कि वे भी अगले चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में निक्की हेली ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह 'नई नेता' हो सकती हैं, जो देश को एक नई दिशा दे सकती हैं।

जल्द ही करेंगी फैसला

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए, दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में निर्णय लेंगी कि वह 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी या नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ने जा रही हैं, उन्होंने कहा,"मुझे लगता है, इस पर सोचा जाना चाहिए। खैर, मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही हूं।" इससे पहले, हेली ने कहा था कि वह आने वाली क्रिसमस की छुट्टियों का उपयोग यह तय करने के लिए करेंगी कि 2024 में व्हाइट हाउस के लिए दौड़ शुरू की जाए या नहीं।

निक्की बोली- कभी हार नहीं मिली

राष्ट्रपति पद को लेकर अपनी दावेदारी को लेकर निक्की ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं वह नेता हो सकती हूं? हां। लेकिन हम अभी भी कई चीजों पर काम कर रहे हैं, और हम आगे देखेंगे कि कुछ हो सकता है। मैं बता देती हूं कि मैंने कभी भी कोई दौड़ नहीं हारी है। मैं ये पहले भी कह चुकी हूं...और मैं अब भी कहती हूं। मैं हारने वाला नहीं हूं। लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है।" लुइसियाना के साथी रिपब्लिकन बॉबी जिंदल के बाद भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर हेली ने कहा कि यह रिपब्लिकन पार्टी में नया नेतृत्व लाने का समय है।

नई पीढ़ी को लाने का वक्त

हेली ने कहा, "हम राष्ट्रपति के आठ लोकप्रिय वोटों में से आखिरी सात हार गए हैं। आठ में से सात रिपब्लिकन हार गए हैं। जरूर कुछ गलत है और इसलिए मुझे लगता है कि यह समय है कि हम एक नई पीढ़ी लाएं जो हमारी पार्टी में और लोगों को ला सके।" साक्षात्कार के दौरान हेली ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक डेमोक्रेट पार्टी को राष्ट्रपति बाइडेन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह बेहद उम्रदराज हो चुके हैं। आपको बता दें कि 80 वर्षीय जो बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।

भारतीय मूल की पहली पीढ़ी की नेता हैं निक्की

अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होना है। हालांकि निक्की हेली अभी भी स्पष्ट नहीं हैं कि वह आगे राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ती हैं या नहीं क्योंकि उनके के पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। निक्की हे हेली भारतीय मूल की पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं और उन महिलाओं में से हैं, जो रंगभेद के खुले और छिपे भेदभाव के बीच भी राजनीति में टॉप पर पहुंच सकीं।

डोनाल्ड ट्रम्प हुआ था विवाद

निक्की हेली 2010 में अल्पसंख्यक समुदाय से पहली गर्नवर बनी थीं। इसके साथ ही 37 साल में दक्षिणी कैरोलिना की गर्वनर बनकर अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर का रिकॉर्ड भी निक्की हेली ने बनाया। निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में काम किया था लेकिन साल 2018 में ट्रम्प से कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था। कई विश्लेषकों को लगता है कि निक्की हेली ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे सशक्त उम्मीदवार रॉन डिसैंटिस को कड़ी चुनौती दे सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+