निक्की हेली का दावा-बगराम एयरबेस पर चीन की नजर, भारत के खिलाफ हो सकता है इस्तेमाल
वॉशिंगटन, सितंबर 02: पूर्व अमेरिकी राजनयिक निक्की हेली ने अफगानिस्तान पर चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन बगराम एयर फोर्स बेस पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को चीन पर करीब से नजर रखने की जरूरत है क्योंकि वह अफगानिस्तान में बगराम वायु सेना के अड्डे पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है और भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा कि अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के अपने जल्दबाजी के फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिकी सहयोगियों का विश्वास और भरोसा खो दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा है कि हमें चीन पर नज़र रखने की जरूरत है क्योंकि मुझे लगता है कि आप चीन को बगराम एयर फोर्स बेस की ओर कदम बढ़ाते हुए देखने जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, हमें चीन पर नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि मुझे लगता है कि आप चीन को बगराम वायु सेना अड्डे तक कदम बढ़ाते देख सकेंगे। मुझे लगता है कि वे अफगानिस्तान में भी पैर जमा रहे हैं और भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति बनाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे है। इसलिए हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। 20 साल तक चले अफगानिस्तान युद्ध में बगराम एयरबेस अमेरिकी सेना के मुख्य सैन्य अड्डों में शामिल रहा है।
निक्की हेली ने रूस पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी सरकार को ये सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि अमेरिकी सायबर सुरक्षा मजबूत हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उसके नागरिक सुरक्षित रहे और देश की साइबर सुरक्षा मजबूत रहे क्योंकि रूस जैसे तत्व हमें हैक करना जारी रखेंगे क्योंकि हमने वापस लड़ने की इच्छा का कोई संकेत नहीं दिखाया।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख दोस्तों तथा सहयोगियों से सम्पर्क कर उन्हें आश्वासन दे कि अमेरिका सदैव उनका साथ देगा। पूर्व राजनयिक ने कहा, 'दूसरी चीज, हमें यह देखना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में जो अभियान चल रहा है, वह रुकने न पाए। क्योंकि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आने वाले दिनों में दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए बड़ी संख्या भर्तियां होंगी। भविष्य में वुल्फ अटैक का खतरा है। यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications