2024 राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेगी निक्की हेली, डोनाल्ड ट्रम्प का खेल होगा खत्म! कहा- मैं भारतीय...

निक्की हेली ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मैं निक्की हेली हूं और 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर रही हूं।”

Haley announces 2024 Republican presidential

Image: Oneindia

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रहीं भारतवंशी निक्की हेली ने मंगलवार को 2024 के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। निक्की हेली ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मैं निक्की हेली हूं और 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर रही हूं।" रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक निक्की हेली बुधवार को दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में एक भाषण में अपने अभियान की योजना पेश करेंगी।

अमेरिकी इतिहास को बदलना चाहते हैं वामपंथी

51 वर्षीय निक्की हेली ने ट्विटर पर साझा किए अपने वीडियो संदेश में खुद को भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी बताया। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व की नई पीढ़ी का समय है। यह राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, देश की सीमा को सुरक्षित करने का समय है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग अमेरिका को देखते हैं और इसकी भेद्यता को देखते हैं। यह समाजवादी वामपंथी अमेरिका के इतिहास को फिर से लिखने का अवसर देख रहे हैं।

दो साल बाद बदला अपना मन

निक्की हेली ने दो साल पहले कहा था कि वे अपने पूर्व बॉस को भविष्य में चुनौती नहीं देंगी, लेकिन अपने फैसले से पलटते हुए अब वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली चुनौती बन गई हैं। ट्रम्प की सरकार में हिस्सा रहीं निक्की हेली ने बीते महीने ही इसका संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वे भी अगले चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में निक्की हेली ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह 'नई नेता' हो सकती हैं, जो देश को एक नई दिशा दे सकती हैं।

ट्रम्प से हुआ विवाद

अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होना है। निक्की हेली भारतीय मूल की पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं और उन महिलाओं में से हैं, जो रंगभेद के खुले और छिपे भेदभाव के बीच भी राजनीति में टॉप पर पहुंच सकीं। निक्की हेली 2010 में अल्पसंख्यक समुदाय से पहली गर्नवर बनी थीं। इसके साथ ही 37 साल में दक्षिणी कैरोलिना की गर्वनर बनकर अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर का रिकॉर्ड भी निक्की हेली ने बनाया। निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में काम किया था लेकिन साल 2018 में ट्रम्प से कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था। कई विश्लेषकों को लगता है कि निक्की हेली ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे सशक्त उम्मीदवार रॉन डिसैंटिस को कड़ी चुनौती दे सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+