Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सेक्स करते करते जान ले लेगा मेरा पति', महिला ने जज से लगाई तलाक के लिए गुहार

नाइजीरिया की एक महिला ने कोर्ट में पति की हद से ज्यादा सेक्स की लत से परेशान होकर तलाक की याचिका लगाई है।

अबूजा, जनवरी 12: एक महिला अपने पति के संभोग करने की लत से इत कदर परेशान हो गई है, कि उसे अब मौत का डर सता रहा है और पति की अत्यधिक सेक्स करने की लत से डरी महिला अब कोर्ट में तलाक के लिए जज से गुहार लगा रही है। महिला ने जज से गुहार लगाते हुए कहा है कि, अगर उसे तलाक नहीं दिलवाया गया, तो उसका पति सेक्स करते करते उसकी जान ले लेगा।

नाइजीरिया की है महिला

नाइजीरिया की है महिला

सबसे हैरानी की बात ये है कि, महिला की शादी के 14 साल बीत चुके हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी महिला ने कहा है कि, उसके पति की सेक्स की लत कम होने के बजाए बढ़ती ही गई है और अब वो आजिज आ गई है। महिला ने कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें कहा गया है कि, उसके पति की सेक्स की अत्यधिक आदत उसकी मौत का कारण बन जाएगा।

सेक्स की आदत से डरी महिला

सेक्स की आदत से डरी महिला

नाइजीरियाई अखबार 'प्रीमियम टाइम्स नाइजीरिया' के मुताबिक, महिला का नाम ओलामिडे लावल है और उसने ग्रेड एक प्रचलित कोर्ट में पति से तलाक लेने की याचिका दायर की है। महिला के पति का नाम शाहिद लावल है और उसे शराब पीने की आदत है। अखबार के मुताबिक, महिला ओलामिडे नाइजीरिया के इबादान इलाके की रहने वाली है और उसने अपने पति के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

'इंसान नहीं, जानवर है मेरा पति'

'इंसान नहीं, जानवर है मेरा पति'

कोर्ट में दायर याचिका में महिला ने आरोप लगाते हुए पति को एक 'हैवान' कहा है। महिला ने अपनी याचिका में लिखा है कि, उसका पति खूब शराब पीता है और उसके अंदर इंसानियत नाम की चीज नहीं बची है। महिला ने कहा है कि, उसका पति शाहिद अपने दिन का ज्यादातर वक्त शराब पीने और उसके साथ सेक्स करने में गुजारता है और अगर वो अपने पति को सेक्स से इनकार करती है, तो वो उसे बुरी तरह से पीटता है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, शाहिद बच्चों को भी एक पल का समय नहीं देता है और हर वक्त सिर्फ सेक्स ही करना चाहता है। लिहाजा महिला ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा है कि, उसे किसी भी हालत में अपने पति से तलाक चाहिए और वो अब अपने पति के साथ एक पल भी नहीं रहना चाहती है।

पति पर सख्ती लगाए अदालत

पति पर सख्ती लगाए अदालत

महिला ने अदालत में दरख्वास्त लगाते हुए कहा है कि, अदालत उसके पति को उसके फ्लैट में आने से फौरन रोक लगा दे, क्योंकि वो अपने पति का चेहरा देखकर ही डर जाती है। महिला ने कहा है कि, उसे घर चलाने के लिए पति से कोई मदद नहीं मिलती है, क्योंकि उसे सेक्स करने के अलावा कोई और काम नहीं सूझता है। हालांकि, कोर्ट में उसके पति ने अर्जी लगाते हुए कहा है कि, वो अपनी बीवी के साथ ही रहना चाहता है और उसने कोर्ट में दावा किया है, कि वो शराब पीना बंद कर चुका है।

कोर्ट में पति ने क्या कहा?

कोर्ट में पति ने क्या कहा?

अदालत में सुनवाई के दौरान महिला के पति शाहिद ने कहा है कि, उसे अपनी पत्नी से अलग नहीं रखा जाए। आरोपी पति ने कहा कि, वो अपनी पत्नी ओलामिडे के साथ ही रहना चाहता है और उसने कोर्ट से अनुरोध किया है, कि कोर्ट उसकी पत्नी को समझाए, ताकि वो उसके साथ रहे। आरोपी पति शाहिद ने कोर्ट में दावा किया है, कि वो शराब पीना बंद कर चुका है। इसके साथ ही आरोपी पति ने अपने किए पर दुख भी जताया है।

कोर्ट में पति का पश्चाताप

कोर्ट में पति का पश्चाताप

आरोपी पति शाहिद ने कोर्ट में अपने किए पर पछतावा जताया है। आरोपी शाहिद ने कोर्ट को बताया है कि, उसे अपने किए पर पश्चाताप हो रहा है और वो शराब पीना बंद कर चुका है। आरोपी शाहिद ने कोर्ट में कहा कि, वो अपने बच्चों को खाना खिलाने के लिए पत्नी को पैसे देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि, आरोपी शाहिद ने कोर्ट में कहा है कि, वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। वहीं, कोर्ट में पति और पत्नी दोनों की दलीलें सुनने के बाद 1 मार्च तक के लिए फैसला टाल दिया है और इस दंपति को शांति के साथ एक साथ रहने को कहा है। वहीं, ओलामिडे का ये मामला पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+