Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दोस्त की शादी में छह प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पहुंचा शख्स, बोला- सारी मेरी गर्लफ्रेंड, सभी के बच्चे का पिता भी मैं

जब दोस्त की शादी में छह प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पहुंचा शख्स

नई दिल्ली। नाइजीरिया के मशहूर प्लेब्वॉय प्रिटी माइक हाल ही में अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे। इस शादी से आई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। माइक इस शादी में छह गर्भवती महिलाओं के साथ बांहों में बाहें डाले पहुंचे। इंस्टा पर ये फोटो शेयर कर प्रिटी माइक ने कहा कि ये छह लड़कियां मेरी गर्लफ्रेंड हैं और सभी मेरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन महिलाओं ने भी माइक को ही अपने बच्चों का बाप बताया और कहा कि हम साथ में काफी खुश हैं।

Recommended Video

    Viral Photo: एक साथ 6 Pregnant Womens को दोस्त की शादी में क्यों ले गया ये शख्स ? । वनइंडिया हिंदी
    एक्टर की शादी में पहुंचा था माइक

    एक्टर की शादी में पहुंचा था माइक

    नाइजीरियन एक्टर विलियम उचेबा ने हाल ही में शादी की है। उचेबा की माइक से दोस्ती है। ऐसे में माइक अपने दोस्त उचेबा की शादी में पहुंचे थे। जब पिंक सूट में छह प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ उन्होंने समारोह में एंट्री की तो जाहिर है, सबका ध्यान उनकी ओर जाना ही था। ना सिर्फ शादी समारोह बल्कि मीडिया और सोशल मीडिया पर भी छह प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पहुंचे माइक की दूल्हे विलियम से ज्यादा चर्चा हो रही है।

    मैं अपनी जिंदगी के मजे ले रहा हूं: माइक

    मैं अपनी जिंदगी के मजे ले रहा हूं: माइक

    सोशल मीडिया पर प्रिटी माइक की इन तस्वीरों की काफी चर्चा है। कई लोगों ने इसे उनकी सस्ती लोकप्रियता पाने की एक तरकीब बताया है तो कई यूजर्स ने इसे बेवजह का दिखावा कहा है। वहीं माइक ने अपनी महिला मित्रों को लेकर लिखा कि वह अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जी रहा है और यह कोई एक्टिंग ट्रिक नहीं है। हम सब साथ में खुश हैं और इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं कहना है।

     विवादों में भी रहे हैं माइक

    विवादों में भी रहे हैं माइक

    नाइजीरिया में प्लेबॉय के तौर पर मशहूर माइक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों और तस्वीरों को लेकर वह अक्सर चर्चा में आते रहते हैं। अपनी कुछ तस्वीरों के लिए माइक विवादों में भी रहे हैं। 2017 में महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के एक मामले में माइक गिरफ्तार भी हो चुके हैं। उनकी तब इस हरकत को लेकर तब काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+