दुनिया में बढ़ सकती है कच्चे तेल की सप्लाई, नाइजीरिया के 100 नए प्रोजेक्ट की खबर आते ही दाम गिरे

नई दिल्ली, अप्रैल 17: पिछले साल कोरोना महामारी पूरी दुनिया में फैल गई। जिस वजह से भारत में भी लॉकडाउन लागू करना पड़ा। इसके बाद जब हालात सामान्य हुए तो महंगाई की मार से लोग बेहाल हो गए, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि अब एक राहत भरी खबर आई है, जहां दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने की बात कही जा रही है। जैसे ही सप्लाई बढ़ेगी, वैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट होगी। इसका साफ असर भारत में भी देखेगा।

पेट्रोल के दाम

जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया साल 2025 तक तेल और गैस की 100 परियोजनाओं को शुरू करने वाला है। इसके अलावा अफ्रीका में अगले पांच सालों में तेल और गैस की जितनी परियोजनाएं शुरू होंगी, उसमें नाइजीरिया की हिस्सेदारी 23 फीसदी रहेगी। इस खबर के बाहर आते ही शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ नरमी आई, लेकिन अभी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजधानी दिल्ली की बात करें शनिवार को वहां पर पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि दो दिन पहले पेट्रोल-डीलज में क्रमश: 16 और 14 पैसे की कटौती हुई थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल 96.82 और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम होने के कुछ दिन बाद उसका असर भारत में दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+