निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत की श्वेता का कौनसा स्थान?
निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स 2023 बन गई हैं। 72वीं मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन अल साल्वाडोर के जोस एडोल्फ़ो पिनेडा एरेना में किया गया था। मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर'बोनी गेब्रियल ने शेन्निस को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।
बताते चलें कि निकारागुआ, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड ने टॉप 3 में जगह बनाई थी, लेकिन शेन्निस पलासियोस ने कॉम्पीटीशन जीता और वे मिस यूनिवर्स 2023 बन गई। भारतीय उम्मीदवार श्वेता शारदा ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और फिर वे टॉप 20 में शामिल थीं, लेकिन वो इसमें जगह नहीं बना सकीं।

भारत की श्वेता शारदा का कौन सा स्थान?
बताते चलें कि इस ब्यूटी कॉम्पीटीशन में टॉप 20 में जगह बनाने वाली श्वेता शारदा भी हैं, जो चंडीगढ़ में जन्मी 23 वर्षीय मॉडल हैं, जिन्हें मिस दिवा यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था। पिछले साल, श्वेता ने काफी टफ कॉम्पीटीशन में 15 अन्य प्रतियोगियों के बीच खड़े होकर मुंबई में समारोह में प्रतिष्ठित मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था।
पिछले साल की विजेता दिविता राय से उन्हें सम्मान मिला था। बता दें कि शारदा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था लेकिन 16 साल की उम्र में ही वे मुंबई आ गईं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की है और वह पेशे से एक मॉडल होने के साथ-साथ एक डांसर भी हैं।
मिस यूनिवर्स 2023
इस बार मिस यूनिवर्स के चयन के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को अलग-अलग राउंड से गुजरना पड़ा। इसमें पर्सनल स्टेटमेंट से लेकर, इंटरव्यू और शाम के गाउन और स्विमवीयर में उनकी प्रस्तुति शामिल हैं। 12 बार के प्रसिद्ध ग्रैमी विजेता जॉन लीजेंड ने भी अपने संगीत से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करीब 84 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि इस शो को करीब 13000 लोग लाइव देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications