छह नवंबर के बाद फिर होगी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग की मुलाकात

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में होने वाले चुनावों के बाद उनकी और नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की एक और मुलाकात होगी। छह नवंबर को अमेरिका में मध्‍यावधि चुनाव हैं और इसके बाद ही दोनों की और मीटिंग होगी। ट्रंप ने यह बात उस समय मीडिया को बताई जब व‍ह एक चुनावी रैली के आइओवा के लिए रवाना हो रहे थे। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो नॉर्थ कोरिया का दौरा करके लौटे हैं।

trump-kim-meeting.jpg

मीटिंग के लिए चार लोकेशन पर चर्चा

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उनकी और किेम जोंग उन की दूसरी समिट के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ट्रंप की मानें तो इन तैयारियों में खासी तरक्‍की हो रही है। राष्‍ट्रपति ट्रंप के मुताबिक विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने पिछले हफ्ते नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात काफी अच्‍छी रही और इस मीटिंग में समिट के लिए चार जगहों पर विचार किया गया। ट्रंप और किम की पहली मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में हुई थी और यह एक एतिहासिक मुलाकात थी। इस समिट में किम जोंग ने ट्रंप से वादा किया था कि वह कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु मुक्‍त कराएंगे। अमेरिका का कहना था कि किम जोंग ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप की मानें तो नॉर्थ कोरिया के पास अभी तक ऐसे हथियार हैं जो अमेरिका के लिए खतरा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+