न्यूजीलैंड में महसूस किए गये भूकंप के भीषण झटके, 6.1 की थी तीव्रता, दहशत में पूरी दुनिया
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लिहाजा, न्यूजीलैंड में आए भूंकप ने पूरी दुनिया को डरा दिया है।

Recommended Video

New Zealand Earthquake: तुर्की और सीरिया में पिछले हफ्ते आए भूकंप से अभी तक दुनिया संभल नहीं पाई है, कि न्यूजीलैंड में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिम न्यूजीलैंड के वेलिग्टन में 6.1 की तीव्रता के साथ भूकंप के तेज झटके लगे हैं और प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप 57.4 किमी की मामूली उथली गहराई पर स्थित था।
न्यूजीलैंड में तेज भूकंप
भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में आया था और यह Paraparaumu के 50 किमी उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था। भूकंप आने के 15 मिनट के अंदर ही 31000 से ज्यादा लोगों ने जियोनेट पर सूचना दी, कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, वेलिंगटन रीजन इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है, कि वो स्थिति पर नजर रखे हुआ है। वहीं, भूकंप के झटके पारापरामू, लेविन, पोरीरुआ, फ्रेंच पास, अपर हुत, लोअर हट, वेलिंगटन, वांगानुई, वेवरली, पामर्स्टन नॉर्थ, फील्डिंग, पिक्टन, एकेटाहुना, मास्टर्टन, मार्टिनबरो, हंटरविले, हवेरा, ब्लेनहेम, सेडॉन, नेल्सन, डेनविरके में महसूस किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications