न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने अपने पार्टनर के साथ की अपने प्रेगनेंट होने की घोषणा

Recommended Video

    New Zealand PM Jacinda Ardern pregnant with first child | वनइंडिया हिंदी

    ऑकलैंड। न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री जेकिंडा एरडर्न ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा है कि वे जल्‍द ही मां बनने वाली है। न्यूजीलैंड पीएम एरडर्न अपने पहले बच्‍चे को इसी साल जून में जन्‍म देंगी। वीमन राइट्स के लिए बात करने वाली और लेबर एक्टिविस्ट एरडर्न ने ऐलान करते हुए कहा कि वे अब प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक मां भी कहलाएंगी। एरडर्न ने कहा कि वे जून के अंतिम तक काम करती रहेगी, लेकिन उसके बाद वे छह हफ्तों के लिए छुट्टी पर रहेंगी।

    छह सप्ताह के लिए जाएंगी छुट्टी पर

    छह सप्ताह के लिए जाएंगी छुट्टी पर

    जेकिंडा एरडर्न की छह सप्ताह की छुट्टी के दौरान उप प्रधानमंत्री विंसटन पिटर्स कार्यभार संभालेंगे। एरडर्न ने अपने ऑकलैंड निवास में इस खुशखबरी का ऐलान किया। उन्होंने, 'मैं पहली महिला नहीं हूं, जो काम के दौरान बेबी को जन्म देने जा रही हूं। मुझे पता है कि मेरे लिए यह विशेष परिस्थिति, लेकिन मुझसे भी पहले कईयों ने इससे बेहतर तरीकों से निभाया है।'

    न्यूजीलैंड के इतिहास में पहली बार

    न्यूजीलैंड के इतिहास में पहली बार

    वैसे तो दुनिया में बहुत कम महिलाएं रही है, जिन्होंने अपने मुल्क की कमान संभाली हो, लेकिन ऐसा ही एक वाकया पाकिस्तानी पीएम बेनजीर भुट्टो का भी याद आता है जब उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 1990 में बख्तावर भुट्टो जरदारी के रूप में एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, न्यूजीलैंड के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब कोई पीएम अपने कार्यकाल दौरान प्रेग्नेंट है।

    37 साल की उम्र में बनीं थी न्यूजीलैंड की पीएम

    37 साल की उम्र में बनीं थी न्यूजीलैंड की पीएम

    प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए बच्‍चे को जन्‍म देने वाली वो देश की पहली महिला पीएम बन जाएंगी। 37 साल की जेकिंडा ने पिछले साल अक्‍टूबर में ये पद संभाला था। इस खबर के बाद अब जेकिंडा को बधाईयों का सिलसिला जारी है। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मेलकॉल्‍म टर्नबिल ने उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी कई बड़े वर्ल्ड लीडर और बीजनेसमैन जेकिंडा एरडर्न को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+