न्‍यूजीलैंड की पीएम जेसिंदा आरड्रेन बोलीं ब्‍वॉयफ्रेंड ने बहुत ही रोमांटिक तरीके से किया प्रपोज

क्राइस्‍टचर्च। न्‍यूजीलैंड की प्राइम मिनिस्‍टर जेसिंदा आरड्रेन ने सोमवार को हर हफ्ते होने वाली मीडिया ब्रीफिंग में जर्नलिस्‍ट्स से बात की। इस दौरान उन्‍होंने उस राज से भी पर्दा उठाया कि जब उनके ब्‍वॉयफ्रेंड क्‍लार्क गेफोर्ड ने उन्‍हें अचानक प्रपोज किया था तो उन्‍हें कैसा लगा था। आरड्रेन और गेफोर्ड पिछले पांच वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। ईस्‍टर हॉलीड के मौके पर गेफोर्ड ने अपनी गर्लफ्रेंड और उनकी बच्‍ची की मां को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने इस मौके पर सगाई की है। जेसिंदा आरड्रेन 15 मार्च को क्राइस्‍टचर्च आतंकी हमलों के बाद देश की लोकप्रिय पीएम बन गई हैं।

सिक्‍योरिटी और लोकल लोगों के सामने किया प्रपोज

सिक्‍योरिटी और लोकल लोगों के सामने किया प्रपोज

41 वर्षीय गेफोर्ड और आरड्रेन की सगाई की खबरें पिछले दिनों आई थीं। गेफोर्ड एक फीशिंग शो के होस्‍ट हैं। आरड्रेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं उनके सवाल से चौंक गई थीं।' आरड्रेन ने यह बात उस समय कही जब उनसे प्रपोजल के बारे में सवाल किया गया था। आरड्रेन ने बताया कि अभी फिलहाल उन दोनों ने शादी का कोई प्‍लान नहीं बनाया है। आरड्रेन ने कहा कि गेफोर्ड ने उन्‍हें उस समय शादी के लिए प्रपोज किया जब उन दोनों के अलावा पीएम की डिप्‍लोमैटिक प्रोटेक्‍शन सिक्‍योरिटी, कुछ स्‍थानीय लोग और एक कुत्‍ता साथ में था जिसने उनकी चॉकलेट्स चुरा लीं।

एक बच्‍ची के माता-पिता

एक बच्‍ची के माता-पिता

गेफोर्ड ने जब उन्‍हें प्रपोज किया तो मोकोताही हिल पर एक खूबसूरत नजारा था। आरड्रेन ने फिर कहा तो असल में यह प्रपोजल बहुत ही रोमांटिक था। आरड्रेन की शादी भी अपने आप में एक इतिहास ही होगी क्‍योंकि पद पर रहते हुए बहुत कम ही नेता शादी करते हैं। आरड्रेन ने पिछले वर्ष जून में एक बच्‍ची को जन्‍म देकर पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब दुनिया दूसरी पीएम हैं तो पद पर पीएम रहते हुए गर्भवती हुईं। इससे पहले पाकिस्‍तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो ने भी पीएम पद पर रहते हुए साल 1990 में बच्‍चे को जन्‍म दिया था। जेसिंदा साल 2017 में न्‍यूजीलैंड की पीएम बनी थीं।

कैसे शुरू हुई थी लव स्‍टोरी

कैसे शुरू हुई थी लव स्‍टोरी

जेसिंदा के मंगेतर एक टीवी प्रजेंटर हैं। आरड्रेन और गेफोर्ड पांच वर्ष पहले उस समय रिलेशनशिप में आए थे जब गेफोर्ड ने जेसिंदा के ऑकलैंड के माउंट अल्‍बर्ट में किसी मुद्दे को लेकर पीएम से संपर्क किया था। गेफोर्ड ने एक बार एक इंटरव्‍यू में कहा था कि रिलेशनशिप में रहते हुए यह उनकी जिम्‍मेदारी है कि वह इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आरड्रेन के दातों पर लिपिस्टिक न लगी हो, उन्‍हें याद दिलाना कि पीएम ने अपने विटामिन लिए या नहीं और साथ ही उनके डिनर के टाइम के बारे में भी उन्‍हें पूछते रहना।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+