टीवी होस्ट से शादी करेंगी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन, 2 साल की है बेटी
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन इस साल गर्मियों में अपने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड से शादी करेंगी।
वेलिंग्टन, मई 07: न्यूजीलैंड की चर्चित प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन इस साल गर्मियों में शादी करने जा रही हैं और उनका दूल्हा होगा एक टीवी होस्ट। जिनका नाम है क्लार्क गेफोर्ड। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री इस साल के अंत में या फिर अगले साल फरवरी के महीने में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर सकती है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की शादी किस महीने में होगी और तारीख क्या होगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जेसिंडा अर्डन पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड से 2012 में मिली थीं।

शादी करेंगी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
न्यूजीलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने शादी के बारे में खुलासा किया है। एक शादी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने खुलासा किया कि वो जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड और पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी करने जा रही हैं। जेसिंडा अर्डन ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'आखिरकार मुझे और मेरे पार्टनर को आखिरकार शादी करने की तारीख मिल ही गई। मैं टेलीविजन होस्ट क्लार्ड गेफोर्ड के साथ शादी करने जा रही हूं'

नहीं होगा बड़ा आयोजन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि शादी का कार्यक्रम कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा। बल्कि, कुछ सीमित लोगों की मौजूदगी में ही शादी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया। आपको बता दें कि जेसिंडा अर्डन 2017 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं और जिस वक्त उन्होंने प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया था, उस वक्त वो गर्भवती थीं। जेसिंडा अर्डन न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनने वाली महिला हैं और उन नेताओं में शामिल हैं, जो पद संभालते वक्त मां बनने वाली थीं।

पूरी दुनिया में शादी के चर्चे
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की शादी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रही है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री ऑफिस ने अपने बयान में कहा है कि जो कुछ रिपोर्ट किया गया है उसमें सारी जानकारी है और उसके अलावा कोई और नई जानकारी नहीं है।

2019 में की थी सगाई
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और उनके ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड ने 2019 में सगाई रचाई थी। क्लार्क पेशे से टेलीविजन होस्ट हैं। सगाई के बाद जेसिंडा अर्डन देश की प्रधानमंत्री बन गई थीं और अब इस जोड़े ने शादी करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में गर्मियों का सीजन दिसंबर से फरवरी के बीच रहता है और रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान जेसिंडा अर्डन शादी करने जा रही हैं।

कामयाब प्रधानमंत्री हैं जेसिंडा अर्डन
सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली जेसिंडा अर्डन 2017 में देश की बागडोर संभाली थीं और वो लेबर पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने देश में अपनी लेबर पार्टी को न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दिलाया था और कोरोना नियंत्रण के लिए जेसिंडा अर्डन की पूरी दुनिया में तारीफ होती है। जिस वक्त पूरी दुनिया में लोग कोरोना वायरस से परेशान था उस वक्त कर न्यूजीलैंड कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग जीत चुका था। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने आक्रामक तरीके से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई छेड़ा था और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के सहारे कोरोना ग्राफ को नीचे कर दिया था।

जेसिंडा अर्डन की जीवनी
जेसिंडा अर्डन का जन्म 26 जुलाई 1980 को हुआ था और वो न्यूजीलैंड की 40वीं प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नीति सलाहकार के तौर पर ब्रिटेन में काम किया और वो खुद को सामाजिक लोकतंत्र में विश्वास करने वाली महिला बताती हैं। 21 जून 2018 तो उन्होंने पद पर रहने के दौरान एक बेटी को जन्म दिया। जेसिंडा अर्डन और उनके ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड की पहली बार 2012 में मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया था। 19 जून 2018 को जेसिंडा अर्डन ने पहली बार बताया था कि वो गर्भवती हैं और बच्चे के जन्म देने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications