अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश हैं न्यूजीलैंड के सबसे बड़े दक्षिणपंथी नेता, PM मोदी को दिया इसका श्रेय

जिस पल का देश और दुनिया के हिन्दु समुदाय के लोग बरसों से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो समय अब आ चुका है। कल सोमवार को अयोध्या में रामलला के मंदिर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर के देशों से बधाई संदेश भी आ रहे हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। न्यूजीलैंड सरकार में मंत्री डेविड सेमोर ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।

New Zealand Minister David Seymour

सेमोर ने कहा, "जय श्री राम... मैं पीएम मोदी सहित भारत के सभी लोगों को उनके नेतृत्व के लिए बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने 500 वर्षों के बाद इस राम मंदिर निर्माण को संभव बनाया है।"

सेमोर ने कह, "ये एक भव्य मंदिर है और अगले 1000 सालों तक के लिए बनाया गया है। मैं पीएम मोदी के साहस और ज्ञान की कामना करता हूं। क्योंकि वह भारत में एक अरब से अधिक लोगों को आज दुनिया की चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। मुझे उम्मीद है कि उनमें ताकत और विश्वास रहेगा। मुझे राम मंदिर का दौरा करने में खुशी होगी।"

कौन हैं डेविड सेमोर?

डेविड ब्रीन सेमोर न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी राजनीति के चेहरे हैं। उनकी पार्टी एटीसी वर्तमान सरकार के साथ गठबंधन में है। सेमोर की पार्टी एसीटी न्यूजीलैंड की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। सोमोर ने सिर्फ 10 साल पहले ही इस पार्टी की कमान संभाली थी। उस वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वे इस पार्टी को इतनी ऊंचाई तक लेकर चले जाएंगे।

सोमोर ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के निर्वाचन क्षेत्र एप्सम से संसद सदस्य (सांसद) भी हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव के बाद से एप्सम का प्रतिनिधित्व किया है।

मंत्री सेमोर के अलावा न्यूजीलैंड की जातीय समुदाय मंत्री मेलिसा ली ने भी राम मंदिर के निर्माण को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्य का परिणाम है। मैं दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+