न्यूजीलैंड हाई कमीशन ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास से की ऑक्सीजन की अपील, विवाद के बाद मांगी माफी
न्यूजीलैंड हाई कमीशन ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को ट्वीट कर ऑnew zealand embassy क्सीजन की मदद मांगी है। विवाद बढ़ने के बाद न्यूजीलैंड हाई कमीशन ने ट्वीट डिलीट कर दिया है।
नई दिल्ली, मई 02: कोरोना वायरस को लेकर भारत की स्थिति काफी ज्यादा खराब है और ऑक्सीजन की किल्लत पूरे देश में है। लोग अपने कोविड-19 पीड़ित परिजनों के लिए अलग अलग लोगों से ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर मदद मांग रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड एंबेसी के एक ट्वीट पर राजनीतिक हड़कंप मच गया है। न्यूजीलैंड एंबेसी को आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, ऐसे में न्यूजीलैंड एंबेसी ने भारत सरकार या भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद ना मांगते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीबी से आधिकारिक तौर पर मदद मांग ली, जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया। हालांकि, विवाद बढ़ता देख न्यूजीलैंड एंबेसी ने माफी भी मांग ली है।
Recommended Video

न्यूजीलैंड एंबेसी का ट्वीट
न्यूजीलैंड एंबेसी ने आज सुबह 9 बजकर मिनट पर एक ट्वीट किया, जिसमें श्रीनिवास बीवी को टैग किया गया है। इस ट्वीट में न्यूजीलैंड एंबेसी ने कहा है कि 'क्या आप इमरजेंसी में न्यूजीलैंड एंबेसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर सकते हैं'। न्यूजीलैंड एंबेसी के ट्वीट के बाद भारत में विवाद बढ़ गया और लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर न्यूजीलैंड एंबेसी ने भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद मांगने के बजाए किसी राजनीतिक दल से मदद क्यों मांगी। ट्वीट पर बवाल बढ़ता देख न्यूजीलैंड एंबेसी ने कुछ देर बाद ही ट्वीट डिलीट कर दिया और फिर नया ट्वीट करते हुए माफी मांगी है। न्यूजीलैंड एंबेसी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि 'हम हर सोर्स के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारी अपील को दुर्भाग्यवश गलत तरीके से पेश किया गया है'। हालांकि, न्यूजीलैंड एंबेसी की तरफ से अभी तक साफ नहीं किया गया है कि उन्हें किसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए था और कौन कोरोना वायरस से बीमार है।
ऑक्सीजन की व्यवस्था
न्यूजीलैंड एंबेसी के ट्वीट के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने फौरन ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था न्यूजीलैंड एंबेसी के लिए कर दी। जिसका उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट में श्रीनिवास बीवी ने कहा है कि 'न्यूजीलैंड एंबेसी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई है और उन्होंने दरवाजा खोल दिया है और उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए हमें धन्यवाद दिया है'। आपको बता दें कि इंडिनय यूथ कांग्रेस युवा के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी कोरोना संकट के दौरान लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और अभी तक सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करवा चुके हैं। लिहाजा ट्विटर पर भारी संख्या में लोग उनसे ऑक्सीजन के लिए अपील कर रहे हैं।
कौन हैं श्रीनिवास बीवी?
बीवी श्रीनिवास को 29 जुलाई, 2019 में भारतीय युवा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन पिछले साल 2 दिसंबर, 2020 को उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया है। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। 2018 से लोकसभा चुनाव 2019 तक बीवी श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे थे। बीवी श्रीनिवास का जन्म 1980 में कर्नाटक के भद्रावती में हुआ था। बीवी श्रीनिवास ने एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर काम किया बाद में वह भारतीय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने और उसके बाद जिला स्तर और राज्य स्तर पर पदों पर रहे। जुलाई 2019 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications