अमेरिका के इस शहर में उड़ते हैं इतने हेलीकॉप्टर्स, कि कांपने लगते हैं अपार्टमेंट, नींद के लिए तरसते हैं लोग

कोविड महामारी की वजह से जब न्यूयॉर्क शहर में पहली बार लॉकडाउन लगा, तो पहली बार हेलीकॉप्टर्स का शोर थमा और लोगों को शांति का अहसास हुआ।

न्यूयॉर्क, जून 13: गगनचुंबी इमारतों से पटे अमेरिका का न्यूयॉर्त शहर भले ही दुनिया के सबसे अत्याधुनिक और विकसित शहरों में से एक हो, लेकिन इस शहर ने चैन की नींद खो दिया है। जिंदगी की दौड़भाग से थककर जब न्यूयॉर्क के लोग अपने घरों में चैन की नींद सोने आते हैं, तो आसमान में बेवजह मंडराते दर्जनों हेलीकॉप्टर का शोर और उस शोर से कांपते अपार्टमेंट उन्हें सोने नहीं देते हैं और अब जाकर न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले लोगों ने चॉपर के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

कांपने लगते हैं अपार्टमेंट

कांपने लगते हैं अपार्टमेंट

कोविड महामारी की वजह से जब न्यूयॉर्क शहर में पहली बार लॉकडाउन लगा, तो पहली बार हेलीकॉप्टर्स का शोर थमा और लोगों को शांति का अहसास हुआ। लेकिन, कोविड प्रतिबंधों के हटते ही न्यूयॉर्क फिर से हेलीकॉप्टर्स की शोर में डूब गया है। गैर-जरूरी हेलीकॉप्टर्स उड़ानों के खिलाफ अभियान चलाने वाली न्यूयॉर्क की रहने वाली मेलिसा एलस्टीन ने कहा कि, 'बड़े हेलीकॉप्टर्स जब उड़ते हैं, तो मेरा अपार्टमेंट कांपने लगता है'। 56 साल की मेलिसा एलस्टीन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, 'वे हमारी हवा को प्रदूषित करते हैं, ध्वनि प्रदूषण पैदा करते हैं जिसका नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ता है'।

हेलीकॉप्टर्स की शोर से परेशान न्यूयॉर्क

हेलीकॉप्टर्स की शोर से परेशान न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क शहर में नियमित रूप से आसमान में हेलीकॉप्टर्स उड़ान भरते रहते हैं। छोटे-बड़े व्यापारी, शहर को आसमान से देखने वाले पर्यटक, सुरक्षा अधिकारी और वीवीआईपी लोगों को लिए हेलीकॉप्टर्स दिन भार न्यूयॉर्क में उड़ते हुए देखे जा सकते हैं। न्यूयॉर्क शहर के रईस रहवासी भी हेलीकॉप्टर्स से सैर पर निकलते हैं और आलीशान घरों में रहने वाले लोग जब छुट्टी मनाकर लौटते हैं, तो शहर के ट्रैफिक जाम से बचने के लिए हेलीकॉर्टर्स का इस्तेमाल करते हैं। मेलिसा एलस्टीन के लिए हेलीकॉप्टर्स का ये शोर काफी परेशान करने वाला है और शहर में हर साल उड़ने वाले हजारों हेलीकॉप्टर्स की शोर को लेकर वो नाखुश हैं।

न्यूयॉर्क शहर में चॉपर का शोर

न्यूयॉर्क शहर में चॉपर का शोर

पिछले साल, शहर को अपनी हॉटलाइन पर हेलीकॉप्टर के शोर के बारे में शिकायत करने के लिए 25,821 कॉल प्राप्त हुए, जो 2020 की तुलना में 10,359 ज्यादा है। इनमें से ज्यादातर 21 हजार 620 शिकायतें मैनहट्टन से आईं। इस महीने की शुरुआत में, न्यूयॉर्क राज्य विधायिका ने एक बिल को मंजूरी दी, जो कंपनियों को "अनुचित" शोर स्तर उत्पन्न करने के लिए प्रति दिन 10,000 डॉलर का जुर्माना लगा सकता है। यदि गवर्नर कैथी होचुल इस बिल पर हस्ताक्षर करते हैं, तो यह हेलीकॉप्टरों से ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य का पहला कानून होगा। इस बिल को प्रायोजित करने वाले सीनेटर ब्रैड हॉयलमैन ने कहा कि 'कई न्यूयॉर्कर अब घर से आराम से काम नहीं कर सकते हैं, वाटरफ्रंट के किनारे टहलने का आनंद नहीं ले सकते हैं, या गैर-जरूरी हेलीकॉप्टर के उपयोग से लगातार पैदा हुए शोर और कंपन की वजह से बच्चों का सोना मुश्किल हो गया है'। उन्होंने कहा कि, एक हेलीकॉप्टर एक औसत कार की तुलना में प्रति घंटे 43 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करता है।

ध्वनि प्रदूषण से भी लोग बेहाल

ध्वनि प्रदूषण से भी लोग बेहाल

हॉयलमैन ने एक बयान में कहा कि, 'हेलिकॉप्टर का शोर सिर्फ परेशान करने वाला नहीं है, यह हमारे स्वास्थ्य और हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है'। न्यूयॉर्क शहर में तीन सक्रिय हेलीपोर्ट हैं। मिडटाउन में दो हेलीपोर्ट हैं, एक हडसन में और एक इस्ट रिवर में, जिनका इस्तेमाल कॉर्पोरेट और चार्टर्ड उड़ानों में इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है। वहीं, दूसरा हेलीपोर्ट निचले मैनहट्टन में वॉल स्ट्रीट के पास है, जहां से पर्यटक उड़ानें प्रस्थान करती हैं। न्यूयॉर्क के 15-20 मिनट के हवाई दृश्य पर प्रति पर्यटक कम से कम 200 डॉलर खर्च होता है। शिकायतों के बीच, तत्कालीन महापौर बिल डी ब्लासियो के प्रशासन ने 2017 में शुरू होने वाले प्रति वर्ष पर्यटक उड़ानों की संख्या 60,000 से 30,000 तक कम करने के लिए उद्योग के साथ सहमति व्यक्त की थी। न्यूयॉर्क शहर में हर दिन तेज आवाज वाली 150 से ज्यादा हेलीकॉप्टर्स उड़ान भरती हैं।

इमारतों के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत

इमारतों के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत

पूर्व महापौर बिल डी ब्लासियो ने मैनहट्टन के आसपास की नदियों के ऊपर न्यूयॉर्क शहर से हवाई क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों की सवारी को भी प्रतिबंधित कर दिया था और ज्यादा शोर मचाने वाले चॉपर्स पर प्रतिबंध भी लगाने की बात कही थी। वहीं अब, न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले पर्यटन स्थलों के हेलीकॉप्टरों को सेंट्रल पार्क सहित मैनहट्टन के ऊपर उड़ान भरने की अनुमति है। न्यूयॉर्क शहर से निकलने वाली कम्यूटर उड़ानों को भी सीधे इमारतों के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति है। एलस्टीन ने कहा कि, 'यह एक ऐसा उद्योग है जिसका अस्तित्व सिर्फ बहुत जरूरी काम वाले लोगों की सुविधा के लिए होनी चाहिए'। उन्होंने कहा कि, कुछ निवासी, हालांकि, इस शोर के अभ्यस्त हो गए हैं और इसे अमेरिका की हलचल वाली वित्तीय, सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी में रहने के एक तथ्य के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'न्यूयॉर्क शहर के लोगों के लिए ये एक बैकग्राउंड शोर बन गया है और ऐसा लगने लगा है, जैसे ये शोर उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+