तो ऐसे होती है महिलाएं सड़क पर छेड़छाड़ का शिकार, कैमरे में कैद हुए मनचले
महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर शार्ट फिल्म बना रही विदेशी कलाकार सड़क पर कई बार छेड़छाड़ का शिकार हुईं। न्यूयार्क की शोशना 10 घंटे लगातार सड़क पर घूमती-फिरती रहीं, इस दौरान उनके साथ कई बार छेड़छाड़ हुई, शोशना ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न का एक रियलटी चेक किया। इस पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म '10 ऑवर ऑफ वॉकिंग इन न्यूयॉर्क सिटी' अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है। होलाबैक के डायरेक्टर ने बताया कि इस वीडियो के बनाने की वजह न्यूयॉर्कर्स को अहसास दिलाना है कि महिलाओं के साथ सड़कों पर छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है। हमें इसे सहन नहीं करना चाहिए।

शोशना और ब्लिस ने 'होलाबैक' के लिए यह वीडियो बनाया है। होलाबैक सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए कैम्पेन चलाने वाली संस्था है। इस वीडियो के इंटरनेट पर पोस्ट होने के बाद होलाबैक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशना को यूट्यूब पेज पर रेप की धमकियां मिल रही हैं। शोशना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुफिया कैमरे की मदद से न्यूयॉर्क की सड़कों पर होने वाली छेड़खानी की घटना को रिकॉर्ड किया। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने बैग में कैमरा छिपाया और अपनी गर्लफ्रेंड के आगे चलने लगा। शोशना ने करीब दस घंटे शहर की सड़कों पर बिताए।
इस दौरान उसके पास से गुजरने वाले उसकी खूबसूरती, पहनावे आदि को लेकर कमेंट्स कर रहे थे। शोशना पर करीब 100 से ज्यादा अजनबी लोगों ने अभद्र फब्तियां भी कसीं। महिला ने बताया कि उसने किसी भी कमेंट्स पर जवाब नहीं दिया। कई लोग उन्हें नाइस, डैम, स्वीटी कह कर पुकार रहे थे। शोशना ने बताया कि एक लड़के ने उससे कहा, "तुम मुझसे बात नहीं करना चाहती? इस तरह से हम दोस्त नहीं बन सकते? अगर मैं तुम्हें अपना नंबर दूं तो क्या तुम बात करना पसंद करोगी?"
वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "ए लड़की, तुम कैसी हो?" एक लड़का तो लगातार उसके साथ पांच मिनट तक चलता रहा और उसे बिना कुछ कहे घूरता रहा। शोशना ने बताया कि वह मुस्काराई, इसलिए उसके साथ छेड़छाड़ हुई। नहीं मुस्कराई, फिर भी छेड़छाड़ की शिकार हुई। मुझे श्वेत, अश्वेत, लैटिन हर तरह के व्यक्ति ने छेड़ा। इस तरह के अनुभव मुझे रोज होते हैं।
मंगलवार को पोस्ट हुए वीडियो को यूट्यूब पर 30 घंटे में 1.3 करोड़ से ज्याजदा बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications