ब्रुकलिन गोलीबारी में 23 लोग घायल, न्यूयॉर्क पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर
न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर जिस तरह से मंगलवार को गोलीबारी हुई, उसमे अभी तक 23 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस हमले में शामिल संदिग्ध हमलवार की तस्वीर को न्यूयॉर्क पुलिस ने शेयर किया है। न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से संदिग्ध हमलावर की तस्वीर को शेयर करके लिखा गया, यह फ्रैंक जेम्स है जोकि इस जांच में संदिग्ध है, इसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो सीधे हमे 800-577-TIPS पर जानकारी दें।

वहीं न्यूयॉर्क की पुलिस कमिश्नर कीचैंट सीवेल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हालात उतने बदतर नहीं हैं। इस समय हमे यह नही पता है कि संदिग्ध हमलावर का इरादा क्या है और इस हमले के पीछे की वजह क्या है। यह संदिग्ध ट्रेन में चढ़ा और उसका इरादा हिंसा का था। हम इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं, जिसमे एनवाईपीडी के डिटेक्टिव, एफबीआई और एंटी टेररिज्म फोर्स शामिल है।
न्यूयॉर्क पुलिस के चीफ के जेम्स एसिज ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस व्यक्ति का इस हमले से कोई कनेक्श है। बता दें कि मंगलवार की सुबह तकरीबन 8.30 बजे ब्रुकलिन 36 स्ट्रीट स्टेशन पर एक हमलावर ने स्मोक बम फेंका और लोगों को पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद कई लोगों को गोली लगी और लोगों को जमीन पर खून से लथपथ देखा गया। चारो तरफ धुंआ ही धुआं स्टेशन पर भर गया। इसी दौरान हमलावर ने 33 बार लोगों पर फायरिंग की, जिसमे तकरीबन 10 लोगों को गोली लगी। जबकि भगदड़ में 13 लोग घायल हो गए। अच्छी बात यह है कि किसी भी घायल की जान को खतरा नहीं है।
पुलिस चीफ ने कचहा कि इस मामले में हम जांच कर रहे हैं, हमे इस दौरान ग्लोक हैंडगन मिली है, तीन मैग्जीन, हैचेट और अन्य सामान मिले हैं। संदिग्ध की पहचान बनाने वाले पर 50 हजार डॉलर का इनाम रखा गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर की लंबाई 5.5 फीट है, 170 पाउंड वजन है। उसने कमर में कंस्ट्रक्शन बेल्ट पहन रखी है, सिलेटी रंग की स्वेटशर्ट पहन रखी है और गैस मास्क लगा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications