New York Flood: न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा, अचानक आई बाढ़ के बाद फैसला
Emergency in New York: तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार (29 सितंबर) को आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। बाढ़ की वजह से शहर की कई सड़कें और हाईवे पानी में डूब गए हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं।
गवर्नर कैथी ने की इमरजेंसी की घोषणा
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमरजेंसी का घोषणा करते हुए कहा कि मैं पूरे क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण न्यूयॉर्क शहर, लॉन्ग आइलैंड और हडसन वैली में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करती हूं। कृपया सुरक्षित रहने के लिए कदम उठाएं और याद रखें कि कभी भी बाढ़ वाली सड़कों पर यात्रा करने का प्रयास न करें।

हवाईअड्डे का टर्मिनल भी बंद
बाढ़ के कारण न्यूयॉर्क शहर में लागार्डिया हवाईअड्डे का एक टर्मिनल भी बंद कर दिया गया। सबवे विभाग ने एक बयान जारी कर शहरवासियों को सीमित ट्रेन कनेक्टिविटी की चेतावनी दी।
देखें वीडियो
पटरियों पर भरा पानी
पटरियों पर पानी भर जाने के कारण कई लाइनें निलंबित होने से सबवे सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एफडीआर ड्राइव और सेंट्रल पार्क ट्रांसवर्स सहित प्रमुख सड़कें बाढ़ के कारण बंद कर दी गई हैं, जिससे आवागमन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। इमारत के अंदर पानी भर जाने के बाद लागार्डिया हवाई अड्डे के टर्मिनल ए को बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।












Click it and Unblock the Notifications