अमेरिका में भारतीय समुदाय की ऐतिहासिक कामयाबी, न्यूयॉर्क में दीवाली पर स्कूलों में छुट्टी का बिल पास

अमेरिका में भारतीय समुदाय का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और अक्टूबर महीने को हिन्दू महीना घोषित करने की मांग भी बाइडेन प्रशासन को पिछले साल भेजी गई थी। व्हाइट हाउस में भी दीवाली का आयोजन किया जाता है।

New York Diwali Holiday

New York Diwali Holiday: अमेरिका में भारतीय समुदाय का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब न्यूयॉर्क सिटी काउंसिलवुमेन लिंडा ली ने छात्रों के लिए दीवाली के दिन स्कूल की छुट्टी का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव को पारित कर दिया है। यानि, अब न्यूयॉर्क में दीवाली के दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी और इस प्रस्ताव का पास होना अपने आप में ऐतिहासिक मौका है, और अमेरिका में भारतीय समुदाय के बढ़ते वर्चस्व का समर्थन करता है।

न्यूयॉर्क स्कूलों में दीवाली की छुट्टी

न्यू यॉर्क स्टेट असेंबलीवुमन जेनिफर राजकुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है, कि न्यूयॉर्क सिटी काउंसिलवुमेन लिंडा ली ने स्कूली छात्रों के लिए दिवाली की छुट्टी को लेकर लाए गये एक प्रस्ताव को पास कर दिया है। लिंडा ली ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की है और लिखा है, कि उन्होंने दिवाली पर स्कूल की छुट्टी घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों के लिए एक "ऐतिहासिक" प्रस्ताव पारित किया है। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल की सदस्य लिंडा ली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग से दीवाली के दिन न्यूयॉर्क के छात्रों के लिए आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने का आह्वान किया है।

परंपराओं का मनेगा जश्न

ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिंडा ली ने लिखा है, कि "हम न्यूयॉर्क की संस्कृति की महान विविधता की तब तक पूरी तरह से सराहना नहीं कर सकते हैं, जब तक की हमारे छात्रों में से एक पांचवें हिस्से को अपने परिवाक के साथ अपनी परंपराओं का जश्न मनाने के लिए आधिकारिक अवकास नहीं मिलेगा। मैं न्यूयॉर्क के स्कूलों से दीवाली के दिन आधिकारिक छुट्टी देने का आह्वान करती हूं और इस संबंध में ऐतिहासिक प्रस्ताव को पास किया गया है।" वहीं, न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि "ब्रेकिंग: पीपुल्स चैंपियन @CMLindaLee ने दीवाली पर स्कूल की छुट्टी का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और दीवाली को लेकर हमारे बिल का समर्थन किया है।"

Recommended Video

    Diwali 2022: President Joe Biden ने White House मनाया दिवाली जश्न | वनइंडिया हिंदी |*News
    बिल पास होने पर हिन्दुओं में खुशी

    बिल पास होने पर हिन्दुओं में खुशी

    वहीं, लिंडा ली ने विधेयक का समर्थन करने वाले अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीनेटर जोसेफ एडवो और जॉन लू को धन्यवाद दिया, जो अब बिल को सीनेट ले जा रहे हैं। उन्होंने दीवाली पर छुट्टी देने के इस फैसले को एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह (AAPI) समुदाय के सदस्यों के लिए एक "एक और ऐतिहासिक कदम" कहा। उन्होंने कहा, कि "मैं अपने राज्य के सहयोगियों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इस बिल को सीनेट ले जा रहे हैं। मुझे पता है, कि हमारे साथ विधानसभा सदस्य जेनिफर राज कुमार हैं, जो इस बिल को अब विधानसभा ले जाएंगी और सीनेटर जोसेफ एडावो और जॉन लू को भी धन्यवाद, जो इस बिल को सीनेट में ले जाएंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+