new corona strain: ब्रिटेन-दक्षिण अफ्रीका के बाद अब नाइजीरिया में मिला कोरोना का एक और नया स्ट्रेन

नई दिल्ली। new strain of coronavirus: कोरोना वायरस अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो रहा है। हाल ही में ब्रिटेन (UK)और दक्षिण अफ्रीका (South Africa)में कोरोना का नया स्ट्रेन(new coronavirus strain) मिला है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब नाइजीरिया (Nigeria) में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। हालांकि नाइजीरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बारे में विस्तृत जांच करने की जरूरत है। नया स्ट्रेन मिला जो हाल ही पाये गये स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक है।

new strain of coronavirus found in Nigeria after UK, South Africa

Recommended Video

    Covid19 New Strain: UK में एक और नए स्ट्रेन से हड़कंप,South Africa की उड़ानों पर रोक | वनइंडिया हिंदी

    अफ्रीका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख, जॉन केंगासोंग ने बताया कि, यह वायरस ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है।. उन्होंने बताया कि नाइजीरिया CDC और अफ्रीकन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जिनोमिक ऑफ इन्फेक्शियस डीसीज मिलकर सैंपल की जांच करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें थोड़ा टाइम दीजिए, अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

    उन्होंने कहा कि, स्पष्ट रूप से नए संस्करण के बारे में चेतावनी दो या तीन आनुवांशिक अनुक्रमों पर आधारित थी। मगर ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले नए स्ट्रेन को देखते हुए चेतावनी देने के लिए यह काफी है। अफ्रीका CDC ने इस हफ्ते आपात बैठक बुलाई है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब अफ्रीकी महाद्वीप में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। केंगासोंग ने कहा कि यह स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका में पाए गए स्ट्रेन जैसा ही घातक हो सकता है।

    कोरोना का नया वेरिएंट तीन अगस्त को एकत्र किए गए दो रोगी नमूनों में मिले हैं। जिन्हें 9 अक्टूबर को नाइजीरिया के ओसुन राज्य में लिया गया था। नाइजीरिया में अब 80,000 से अधिक पुष्टि कोरोनोवायरस मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इससे और ज्यादा गंभीर बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है या नहीं। अफ्रीकी महाद्वीप में अभी तक 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+