Helicopter crash: बीच हवा में आपस में भिड़े दो हेलिकॉप्टर, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, पायलट की मौत

New Jersey helicopter crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हवाई हादसा हुआ, जहां दो हेलिकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए। अटलांटिक काउंटी के हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुई इस भीषण भिड़ंत में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आसमान में एक हेलिकॉप्टर को अनियंत्रित होकर गिरते देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि आखिर एक ही हवाई क्षेत्र में यह घातक चूक कैसे हुई।

New Jersey helicopter crash

World news hindi: आसमान में भीषण टक्कर और तबाही

यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 11:25 बजे हुआ। अटलांटिक काउंटी के ऊपर उड़ रहे एनस्ट्रॉम कंपनी के दो हेलिकॉप्टर (मॉडल F-28A और 280C) अचानक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हेलिकॉप्टर का नियंत्रण पूरी तरह खो गया और वह तेज गति से घूमते हुए सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के समय दोनों हेलिकॉप्टरों में केवल पायलट ही सवार थे। सूचना मिलते ही हैमोंटन पुलिस और आपातकालीन टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।

ये भी पढे़ं: Tejas Crash:'बहते आंसू, कांपते होंठ', IAF की वर्दी पहन बीवी ने किया पति नमांश को सलाम, कौन देगा मुखाग्नि?

एक पायलट ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में एक पायलट ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल पायलट की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है और वह फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। अधिकारियों ने अभी तक दोनों पायलटों की पहचान गुप्त रखी है। पुलिस प्रमुख के अनुसार, प्रोटोकॉल के तहत मृतकों के परिजनों को सूचित करने के बाद ही उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

जांच के घेरे में 'ब्लाइंड साइड'

हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। पूर्व विमान जांचकर्ता एलन डील का मानना है कि शुरुआती जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि क्या पायलट एक-दूसरे को देख पाए थे। अक्सर हवाई टक्कर तब होती है जब एक विमान दूसरे की 'ब्लाइंड साइड' से आता है। जांचकर्ता अब उड़ान मार्ग, पायलटों के बीच हुए अंतिम संचार और हेलिकॉप्टरों के तकनीकी डेटा की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Tejas Crash: दुबई में कैसे हुआ तेजस क्रैश? रिटायर एयरफोर्स अफसर ने किया बड़ा दावा, फाइटर जेट पर भी कही ये बात

सुरक्षा मानकों पर सवाल

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त मौसम साफ था और विजिबिलिटी भी ठीक थी, जिससे तकनीकी खराबी या मानवीय भूल की संभावना अधिक बढ़ गई है। यह एयरपोर्ट के ऊपर हुआ हादसा सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े करता है कि आखिर ट्रैफिक कंट्रोल या पायलटों के बीच तालमेल में कहां कमी रह गई। जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि क्या दोनों पायलट एक ही फ्रीक्वेंसी पर थे और क्या उन्हें एक-दूसरे की लोकेशन की जानकारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+