H-1B Visa के नए बदले हुए नियम डालेंगे आईटी कंपनियों और भारतीयों पर असर
वॉशिंगटन। अमेरिका ने एच-1बी वीजा के नियमों में नए बदलाव करने का संकेत दिया है। नए प्रस्तावित बदलावों के तहत यूनाइटेड नेशंस सिटीजिनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) जो कदम उठाएगी उससे आईटी कंपनियों के अलावा, भारतीयों की नियुक्ति पर भी खासा असर पड़ेगा। पिछले दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए थे कि एच-1बी वीजा में बदलाव हो सकता है और जिनके पास यह वीजा है उन्हें अमेरिका में स्थायी नागरिकता मिल सकती है। हाल ही में वीजा नीति में जो बदलाव हुए हैं उसमें एडवांस्ड डिग्री होल्डर्स वालों को काफी फायदा दिया गया है। इससे आईटी कंपनियों पर खासा असर पड़ेगा क्योंकि अब एच-1बी वीजा की संख्या में गिरावट आ सकती है।

65,000 वीजा किए जाएंगे सेलेक्ट
नए बदलावों के तहत यूएससीआईएस पहले 65,000 वीजा को सेलेक्ट करेगा। इन वीजा को एडवांस्ड डिग्री वाले एप्लीकेंट्स और 20,000 उच्च कौशल वालों के बीच जारी किया जाएगा। नई पॉलिसी से आईटी कंपनियों का फायदा घट सकता है। नई पॉलिसी में उन्हीं लोगों को यह वीजा देने का प्रस्ताव किया गया है, जिनके पास कम से कम ग्रेजुएट की डिग्री हो। इससे इस तरह का वीजा पाने वालों की संख्या घटेगी, जिसका असर कंपनियों पर पड़ेगा। साल 2018 में यूएससीआईएस ने एडवांस्ड डिग्री वालों को वीजा के चयन में प्राथमिकता देने का प्रस्ताव दिया गया था।
मंजूरी में आएगी 10 प्रतिशत की गिरावट
माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव के बाद से एच-1बी वीजा के अप्रूवल में 10 प्रतिशत की गिरावट आएगी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा की ओर से कहा गया है कि ऊंची सैलरी पर अमेरिकी उम्मीदवारों की भर्ती के साथ कमोडिटाइज्ड सर्विसेज पर प्राइसिंग प्रेशर, वेज इन्फ्लेशन और आय वृद्धि में कमी जैसे कारक आगे चलकर कंपनियों के मुनाफे पर नकारात्मक असर डालेंगे। इक्रा के वाइस प्रेसीडेंट गौरव जैन ने कहा है कि यह नए प्रस्तावित बदलाव भारतीय आईटी कंपनियों के खिलाफ हैं।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications