यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स की सप्लाई करेंगे नीदरलैंड-डेनमार्क, US से मिली मंजूरी, अब क्या करेंगे पुतिन?
Ukraine F-16 Fighter jets: नीदरलैंड के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा है, कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने नीदरलैंड को यूक्रेन को एफ-16 देने की मंजूरी दे दी है, जो यूक्रेन के लिए बहुत बड़ी खबर है। हालांकि, यूक्रेन को पिछले 18 महीने से चल रहे इस युद्ध में तत्काल इसका फायदा मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि यूक्रेन के पायलट्स एफ-16 फाइटर जेट उड़ाने के लिए ट्रेंड नहीं हैं।
नीदरलैंड के रक्षा मंत्री ने कहा है, कि "मैं यूक्रेन को एफ-16 जेट विमानों की डिलीवरी का रास्ता साफ करने के अमेरिका के फैसले का स्वागत करता हूं। यह हमें यूक्रेनी पायलटों के प्रशिक्षण का पालन करने की अनुमति देता है।"

यूक्रेन को दिया जाएगा एफ-16
डच रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर एक संदेश में कहा, कि "हम अगले कदम पर फैसला लेने के लिए यूरोपीय भागीदारों के साथ निकट संपर्क में बने हुए हैं।"
हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि यूक्रेन को एफ-16 फाइटर जेट्स कब मिलेंगे, लेकिन एफ-16 फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग हासिल करने के लिए पायलट्स को कम से कम 6 महीने की ट्रेनिंग लेना जरूरी होता है।
यूक्रेन लंबे समय से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान की मांग कर रहा है, ताकि उसे युद्ध में बढ़त मिल सके। इसने हाल ही में बिना हवाई कवर के क्रेमलिन की सेना के खिलाफ लंबे समय से प्रतीक्षित जवाबी कार्रवाई शुरू की है, जिससे उसके सैनिकों को रूसी विमानन और तोपखाने की दया पर निर्भर रहना पड़ा, क्योंकि अगर रूस से कार्रवाई की जाती, को उनका जान बचना मुश्किल था।
युद्धक विमान पहुंचाने के अलावा, यूक्रेन के सहयोगियों को अपने पायलटों को प्रशिक्षित करने की भी जरूरत है। वाशिंगटन का कहना है कि एडवांस अमेरिकी अब्राम टैंकों की तरह, एफ-16 भी लंबी अवधि में महत्वपूर्ण होंगे।
आपको बता दें, कि नीदरलैंड पश्चिमी गठबंधन का हिस्सा है जिसमें बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम भी शामिल हैं, जिन्होंने जुलाई में यूक्रेनी पायलटों को एफ-16 उड़ाने के लिए प्रशिक्षित करने का वादा किया था।
लेकिन, यूक्रेन को एफ-16 देने के लिए नीदरलैंड और डेनमार्क को अमेरिका से इजाजत लेने की जरूरत थी, क्योंकि ये विमान संयुक्त राज्य अमेरिका में बने हैं।
डच विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने एक्स पर एक संदेश में कहा, कि यूक्रेन को एफ-16 भेजने की अमेरिकी मंजूरी यूक्रेन की रक्षा में "एक बड़ा मील का पत्थर है"।
यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पहला F-16 यूक्रेन को कब सौंपा जा सकता है।
नीदरलैंड के साथ-साथ, डेनमार्क ने जून में कहा था, कि यूक्रेनी पायलटों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है और देश कीव को जेट पहुंचाने पर विचार कर रहा है, लेकिन विमान के संभावित दान को वास्तविकता बनने से पहले पायलटों को छह से आठ महीने के ट्रेनिंग की आवश्यकता होगी।
डेनिश मीडिया को दिए एक बयान में, रक्षा मंत्री जैकब एलेमैन-जेन्सेन ने कहा, कि सरकार ने कई बार कहा है कि ये दान "प्रशिक्षण के बाद एक स्वाभाविक कदम" है।
वहीं, माना जा रहा है, कि अगर एफ-16 फाइटर जेट यूक्रेन की तरफ से उड़ना भरना शुरू करते हैं, तो फिर ये लड़ाई काफी खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है, क्योंकि रूसी विदेश मंत्री ने एक दिन पहले ही परमाणु युद्ध की संभावना को फिर से दोहराया है।












Click it and Unblock the Notifications