Nepal President: नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
पिछले एक महीने में दूसरी बार है, जब नेपाल के राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी है। इससे पहले उन्होंने पेट दर्द की भी शिकायत की थी। इस बार उन्हें सांस लेने में परेशानी है और ऑक्सीजन लेवल नीचे गिर गया है।

Nepal President: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को लंग्स में इन्फेक्शन के बाद दिल्ली के AIIMS अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया है। एक दिन पहले नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
78 वर्षीय पौडेल को काठमांडू के महाराजगंज में टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, अस्पताल के प्रशासन प्रमुख बैकुंठ थपलिया के मुताबिक, उनका इलाज किया जा रहा था। वहीं, बताया जा रहा है, कि स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें अब एम्स में भर्ती कराया जाएगा।
नेपाली कांग्रेस के एक नेता नेता ने कहा, कि "उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए।" काठमांडू पोस्ट अखबार ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से कहा, कि "वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है"।
नेपाल के राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी
वहीं, प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' ने पौडेल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए नेपाल के अस्पताल का दौरा किया था। यह दूसरी बार था, जब राष्ट्रपति पौडेल को एक महीने के भीतर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। मंगलवार को कैबिनेट की एक बैठक में उनके इलाज की सुविधा के लिए सरकारी अधिकारियों की एक टीम तैनात करने का फैसला किया गया था।
नेपाल सरकार के एक मंत्री ने कहा, कि टीम राष्ट्रपति की बीमारी की प्रकृति का आकलन करेगी और सरकार को रिपोर्ट करेगी। टीम द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद राष्ट्रपति के इलाज पर आगे के फैसले लिए जाएंगे। आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली नाजुक गठबंधन सरकार को राहत देते हुए, नेपाली कांग्रेस के पौडेल को पिछले महीने देश का नया राष्ट्रपति चुना गया था। लेकिन, अब उनकी तबीयत बिगड़ गई है और दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती किया गया है।
हक्की-पिक्की: मुगलों से पराजित होकर दक्षिणी भारत पलायन करने वाली इस जनजाति को कितना जानते हैं?












Click it and Unblock the Notifications