Nepal: भारत में पढ़े, द्रौपदी मुर्मू से लिया सम्मान, नेपाल आर्मी चीफ Ashok Raj Sigdel का पूरा कच्चा-चिठ्ठा
Nepal: नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा जारी रहने के बीच, नेपाल सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से Gen Z के युवाओं से शांति और धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की गुहार लगाई।
आंदोलन की आड़ में हिंसा
नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि वह मंगलवार रात 10 बजे से सुरक्षा अभियान की जिम्मेदारी संभालेगी। जनसंपर्क और सूचना मंत्रालय द्वारा जारी इस बयान में सेना ने चेतावनी दी कि "कुछ लोग इस कठिन परिस्थिति का नावाजिब फायदा उठा रहे हैं और आम नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

लोगों से सेना की अपील
सेना ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें हिंसा में शामिल न होने या उनका समर्थन न करने की भी अपील की। सेना ने नागरिकों की रक्षा के लेकर आश्वासन दिया है। साथ ही, संकेत दिया कि वह शांति और आपसी सुलह को बढ़ावा देने और सामान्य स्थिति बहाल करने में एक सूत्रधार के रूप में कार्य कर सकती है।
'सिगडेल ने ही छुड़वाया ओली से पद'
सेना प्रमुख सिगडेल ने कहा, "हमें मौजूदा स्थिति को सामान्य करना होगा और अपनी ऐतिहासिक,राष्ट्रीय, सार्वजनिक और निजी संपत्ति की रक्षा करनी होगी। साथ ही, आम जनता और दूसरे देशों के दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।" कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सिगडेल ने ही ओली को पद छोड़ने के लिए कहा था।
भारत से ली ट्रेनिंग और नेपाल के बने आर्मी चीफ
अशोक राज सिगडेल का जन्म 1 फरवरी 1967 को रूपनदेही में हुआ था। वे 1986 में नेपाल सेना में भर्ती हुए और 1987 में कमीशन प्राप्त किया। उनके पास चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से रणनीतिक अध्ययन में मास्टर डिग्री और त्रिभुवन विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री है। उन्होंने नेपाल, चीन और भारत में आर्मी ट्रेनिंग भी ली है। जिसमें भारत से डिफेंस मैनेजमेंट की शिक्षा भी शामिल है।
IG भी रह चुके हैं सिगडेल
सिगडेल ने इंस्पेक्टर जनरल, सैन्य अभियानों के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं और बटालियनों, ब्रिगेडों और डिवीजनों की कमान संभालने का भी अनुभव रखते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत यूगोस्लाविया, ताजिकिस्तान और लाइबेरिया में भी सेवा दी है। उन्हें 9 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा 45वें आर्मी चीफ के रूप में नियुक्त किया गया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पा चुके हैं सम्मान
दिसंबर 2024 में, भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया।
नेताओं के घर में लगाई आग
नेपाल में हिंसा अभी भी जारी है, बावजूद इसके कि प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया था। प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सुप्रीम कोर्ट, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी।
कहां से सुलगी थी चिंगारी?
Gen Z द्वारा सोमवार को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकारी प्रतिबंध के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में कमसकम 19 लोगों की मौत के बाद, ओली ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय में घुसने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार रात को हटा लिया गया था।
इस खबर पर आकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications