कितनी संपत्ति छोड़ कर दुबई भागे पूर्व नेपाली पीएम KP sharma oli? स्विस बैंक में भी जमा है 41 करोड़
Nepal PM KP sharma oli Networth: केपी शर्मा ओली के इस्तीफे ने नेपाल में राजनीतिक हलचल को नया मोड़ दे दिया है। सोमवार को शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों में 22 से अधिक लोगों की मौत और सैकड़ों घायल होने के बाद सरकार पूरी तरह दबाव में थी। स्थिति काबू में लाने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा, लेकिन Gen-Z के नेतृत्व वाले आंदोलन ने ओली सरकार पर अतिरिक्त दबाव बना दिया। सूत्रों के अनुसार, सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने उन्हें इस्तीफे की सलाह दी थी।
इससे पहले, गृह मंत्री रमेश लेखक और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल सहित कई मंत्रियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर दुबई चले गए। राजनीतिक तौर पर अलग-थलग होने के साथ ही ओली की व्यक्तिगत संपत्ति और विदेशी निवेश भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके स्विस बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं, और चीन के साथ उनके कारोबारी संबंधों ने संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि की है।

स्विस बैंक में भी जमा है 41 करोड़
ग्लोबल वॉच एनालिसिस की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के पास एक स्विस बैंक अकाउंट है। यह खाता मिराबॉड बैंक, जिनेवा ब्रांच में स्थित है और इसमें लगभग 41 करोड़ रुपए जमा हैं। यह रकम लंबे समय के लिए निवेश के तौर पर रखी गई है और इस निवेश से ओली को सालाना लगभग 1.87 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि नेपाल में एक सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेता की संपत्ति के लिए अत्यधिक है और इसने देश में राजनीतिक और आर्थिक बहस को और गर्मा दिया है।
ये भी पढ़ें Nepal Gen Z Protest: PM केपी ओली दुबई भागने की फिराक में? इस्तीफा देने वाले RSP के 21 सांसद और 4 मंत्री कौन?
चीन से नजदीकी ने बढ़ाई PM ओली की संपत्ति
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की संपत्ति में हुए अप्रत्याशित इजाफे के पीछे उनकी चीन के साथ बढ़ती नजदीकी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों और ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट के अनुसार, ओली ने नेपाल में बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस डील्स में चीन की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के बदले व्यक्तिगत आर्थिक फायदा उठाया। इसके परिणामस्वरूप उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
ये भी पढ़ें: Nepal में सोशल मीडिया बैन हटने के बाद क्या है हालात? Gen Z आंदोलन, कर्फ्यू और हिंसक प्रदर्शन का पूरा अपडेट
केपी शर्मा ओली की संपत्ती में जोरदार इजाफा
पूर्व धानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 2018 में जब अपना संपत्ति ब्योरा प्रस्तुत किया था, तब यह साफ हुआ था कि उनकी आय और संपत्ति में 2015 की तुलना में बड़ा इज़ाफा हुआ है। उस समय के विवरण के अनुसार ओली के पास लगभग 15 तोला सोना, बैंक खाते में 20 लाख रुपये, और भक्तपुर जिले में जमीन-जायदाद दर्ज थी। वहीं उनकी पत्नी राधिका शाक्य के नाम पर भी संपत्ति में इज़ाफा हुआ और उनके पास नकद रकम व ज़मीन का स्वामित्व बताया गया था।
विशेष बात यह है कि 2015 में प्रधानमंत्री रहते हुए जहां ओली के पास सिर्फ 14 तोला सोना और 7 लाख रुपये बैंक खाते में थे, वहीं 2018 तक यह आंकड़ा कई गुना बढ़ चुका था। यहीं से विपक्षी दलों और मीडिया ने सवाल उठाना शुरू किया कि आखिर इतनी कम अवधि में ओली की संपत्ति कैसे इतनी तेजी से बढ़ गई।












Click it and Unblock the Notifications