नेपाल सरकार ने अचानक फेसबुक, X, यूट्यूब, वाट्सएप समेत 26 ऐप क्‍यों अपने देश में कर दिया बैन?

Nepal government ban social media platforms: नेपाल सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoCIT) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने की। इस प्रतिबंध के दायरे में मेटा के प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, और साथ ही यूट्यूब व एक्स जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं।

यह कदम सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में पंजीकरण कराने के लिए दिए गए अल्टीमेटम का पालन न करने के बाद उठाया गया है। भद्रा 12 को मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स को पंजीकरण के लिए 7 दिन का समय दिया था, लेकिन कंपनियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब, भद्रा 19, 2082 से ये अपंजीकृत सोशल नेटवर्क प्रतिबंधित हो गए हैं।

Nepal government ban social media platforms

मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (NTA) को इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए पत्र भेजा है। NTA अब दूरसंचार कंपनियों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश देगा कि वे उपयोगकर्ताओं की इन सोशल मीडिया ऐप्स तक पहुंच को बाधित करें। यह वही तरीका है जो सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनाया था।

MoCIT सूत्र ने बताया, "Unregistered सोशल नेटवर्क को धीरे-धीरे प्रतिबंधित किया जाएगा।" कई सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में कर प्रक्रियाओं के लिए सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन सरकार ने MoCIT में उनके रजिस्‍ट्रेशन की मांग की। हालांकि, कंपनियों ने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया। वर्तमान में, टिकटॉक, वाइबर और पॉपो लाइव जैसे कुछ प्लेटफॉर्म ही नेपाल में रजिस्‍टर्ड हैं।

यह प्रतिबंध ऐसे समय में आया है जब मेटा ने हाल ही में नेपाल में फेसबुक मुद्रीकरण (monetization) की सुविधा शुरू की थी। इस प्रतिबंध से नेपाल में बैंडविड्थ और व्यवसायों पर संभावित प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

कौन से ऐप जिन पर लगाया गया प्रतिबंध?

प्रतिबंधित ऐप्स में फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), लिंक्डइन, स्नैपचैट, रेडिट, डिस्कॉर्ड, पिंटरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, कोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, मास्टोडॉन, रम्बल, मीवी, वीके, लाइन, आईएमओ, जालो, सोल और हमरो पात्रो शामिल हैं।

कब से प्रभावी होगा ये प्रतिबंध?

यह प्रतिबंध कुछ घंटों या दिनों में पूरी तरह प्रभावी हो सकता है। यदि ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं, तो वे काम करना जारी रख सकते हैं, लेकिन पुनः स्थापित करने पर काम नहीं करेंगे। उपयोगकर्ता NTA के प्रतिबंधों को बायपास करने के लिए वीपीएन और डीएनएस ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि इसमें कुछ यूजर्स जोखिम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+