Nepal Unrest: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा, पिटाई के बाद हुईं गायब, अब क्या आई खबर?
Nepal Unrest: नेपाल में केपी शर्मा ओली की लगाई आग में सिर्फ आम ही नहीं बल्कि देश के बड़े पदों पर बैठे लोग भी इस आग में झुलसे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी पर हमला हुआ। एक दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल की पत्नी की हमले में मौत हो गई। विदेश मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल सड़क पर पीटे गए। वहीं अब नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा को लोगों ने लात-घूंसों से पीटा है। जिसके बाद वे गायब हो गई हैं।
कहां गईं आरजू देउबा?
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बावजूद देश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया था। इस घटना के बाद से उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा सहित कई नेताओं के घरों को निशाना बनाया। आरजू देउबा को बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद से वह लापता हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी विदेश मंत्री आरजू को लात-घूंसों से मारते दिख रहे हैं।
पूर्व PM की पत्नी संग पिटाई
सोमवार को पुलिस के साथ झड़प में कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद, 'Gen Z' प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को भयंकर तोड़फोड़ की। काठमांडू के बुदानिलकांठा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर भी हमला किया गया, जहां उन्हें और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा को पीटा गया।
प्रदर्शनकारी विदेश मंत्री को ले गए साथ- दावा
सेना के हस्तक्षेप से शेर बहादुर देउबा की जान बच गई, लेकिन आरजू देउबा का कोई पता नहीं चल पाया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारी उन्हें अपने साथ ले गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
चेहरे से टपक रहा था खून
हमले के फुटेज में देखा जा सकता है कि देउबा के चेहरे से खून बह रहा था। पुलिस और सेना के जवान उन्हें बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। फुटेज में खून से लथपथ पूर्व प्रधानमंत्री जमीन पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी आरजू देउबा कहीं नजर नहीं आईं।
देशभर में लगा कर्फ्यू
नेपाल में अब सेना ने कमान संभाल ली है और आंदोलन पर काबू पाने के लिए देश भर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। सेना ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सिंहदरबार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी नियंत्रण कर लिया है।
कहां से लगी थी आग?
'Gen Z' प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण के.पी. शर्मा ओली सरकार का 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला था। इस निर्णय के बाद से ही हिंसा भड़क उठी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भारत इस स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और शांति बहाली में मदद कर रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications