नेपाल में Gen-Z का प्रदर्शन हुआ और हिंसक, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया
Former Nepal PM Jhalanath Khanal wife Death: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शन और राजनीतिक हिंसा ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल (Former Nepal PM Jhalanath Khanal wife death) के दल्लू स्थित आवास में आग लगा दी, जिसमें उनकी पत्नी रायलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से घायल हुईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना घर के अंदर प्रदर्शनकारियों द्वारा घेरकर की गई। पीएम केपी ओली और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार से शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब और अधिक हिंसक हो चुका है, और हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इलाज के दौरान मौत
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, खनाल की पत्नी रायलक्ष्मी चित्रकार को गंभीर हालत में कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने हताहतों की संख्या में इजाफा कर दिया है। सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के नेता नरेश शाही के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारियों ने खनाल के घर में आग लगाई, तो वह अपने बेटे निर्भीक खनाल के साथ थीं। आग की लपटों में घिरने के बाद उन्हें तुरंत छावनी स्थित नेपाली सेना के अस्पताल ले जाया गया। आईसीयू में इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें कीर्तिपुर बर्न अस्पताल स्थानांतरित किया गया।
हालांकि, नेपाल सेना ने समय रहते झालानाथ खनाल को घर में लगी आग से बचा लिया। इस भयावह घटना ने देश में Gen-Z प्रदर्शनों की हिंसक प्रकृति को और उजागर कर दिया है और प्रशासन पर इसे नियंत्रित करने का दबाव बढ़ा दिया है।
ये भी पढे़ं Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी पर हमला
नेपाल में जारी Gen-Z प्रदर्शनों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनके परिवार को भी निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के बुधनीलकांठा स्थित देउबा के आवास पर धावा बोला और कपल की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरजू राणा को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस हमले का भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें शेर बहादुर देउबा को लहूलुहान हालत में देखा जा सकता है और उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच से भागते हुए बचाया गया।
प्रदर्शनकारियों का बढ़ता आतंक
आरजू राणा पर हुए हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पीएम, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री कार्यालय और विभिन्न राजनीतिक दलों के दफ्तरों में आगजनी की। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने बढ़ते सरकारी विरोधी प्रदर्शन और हिंसा के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवासों पर भी हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की। यह घटनाक्रम नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक विद्रोह की गंभीरता को दर्शाता है।
ये भी पढे़ं: कितनी संपत्ती के मालिक हैं बालेन शाह? ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल के अंतरिम पीएम बनाने की उठी मांग












Click it and Unblock the Notifications