नेपाल चुनाव: वामपंथी गठबंधन ने 30 में से 26 सीटे जीती, नेपाल कांग्रेस के पाले में 3 सीट

काठमांडू। नेपाल के एतिहासिक और प्रांतीय संसदीय चुनाव में लेफ्ट एलायंस ने 30 में से 26 सीटों पर कब्जा जमाया है वहीं, नेपाल कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें ही मिली है। चुनाव में लेफ्ट विंग की सीपीएन और यूएमएल गठबंधन ने 18 सीटें जीती है और उनकी सहयोगी पार्टी माओसिस्ट-सेंटर ने 8 सीटों पर विजय प्राप्त की है।

नेपाल चुनाव: वामपंथी गठबंधन ने 30 में से 26 सीटे जीती

संसदीय चुनाव के लिए कुल 1,663 उम्मीदवार जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 2,819 उम्मीदवार मैदान में थे। कई लोगों को यह उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक चुनाव से इस हिमालयी देश में राजनीतिक स्थिरता आएगी। इस चुनाव से संसद के लिए 128 सदस्यों और विधानसभा के लिए 256 सदस्यों का चुनाव होगा।

नेपाल कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा ने काठमांडु-4 से विजय प्राप्त की उन्होंने ने सीपीएन-यूएमएल के रजन भट्टाराय को हराया। 2013 में विधानसभा चुनाव में नेपाल कांग्रेस ने काठमांडु के 10 में से 8 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार चुनाव में भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, प्रांतीय विधानसभा चुनाव में लेफ्ट विंग के सीपीएन-यूएमएल गठबंधन ने 12 सीटों पर विजय प्राप्त की है वहीं, माओसिस्ट सेंटर ने 8 और नेपाल कांग्रेस ने 3 सीटें जीती है। नेपाल में दो चरणों में हुए चुनाव में मतदाताओं ने पहले फेज में 65 प्रतिशत और दूसरे फेज में 67 प्रतिशत मतदान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+