चीन से करार रद्द होने के बाद भारत को मिल सकता है नेपाल में बूढ़ी गंडक पर हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट का ठेका
काठमांडू। एक बड़े घटनाक्रम में नेपाल ने करारा झटका देते हुए एक हाइड्रोप्रोजेक्ट के लिए चीनी कंपनी को दिए ठेके को रद्द कर दिया है। यह जानकारी नेपाल के उप प्रधानमंत्री कमल थापा ने ट्वीटर कर दी है। अपने ट्वीट में थापा ने लिखा है कि संसदीय समिति के निर्देश के बाद कैबिनेट मीटिंग में चीन की कंपनी गजूबा ग्रुप के साथ किए गए समझौते को रद्द कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कंपनी से जुड़े कुछ विवाद सामने आए थे। नेपाल के इस बड़े फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह ठेका भारतीय कंपनी नैशनल हाइड्रोइलैक्टिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NHPC) को मिल सकता है। समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें नेपाल के हाइड्रो प्रोजेक्ट के चीनी कंपनी से छिन जाने की कोई जानकारी नहीं है।

चीन के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल और चीन के संबंध बहुत अच्छे हैं। बता दें चीन की गजूबा कंपनी ने एक साल पहले नेपाल की पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार में ठेका पाया था। बता दें कि नेपाल ने बूढ़ी गंडकी नदी पर हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट का ठेका वन बेल्ट वन रोड (OBOR) पर सहमित जताने के बाद दिया गया था। इस प्रॉजेक्ट में नेपाल के केंद्रीय और पश्चिमी क्षेत्रों में बूढ़ी गंडकी के पर वाटर स्टोरेज डैम बनाने का काम था।
संभावना जताई जा रही है कि नेपाल की ओर से चीनी कंपनी से ठेका छीनने में भारत से प्रभावित है। गौरतलब है कि म्यांमार के पूर्व राष्ट्रपति थेन सेन द्वारा 2011 में 3.6 बिलियन डॉलर के बांध सौदे को रद्द करने का फैसला करने के कुछ साल बाद नेपाल का फैसला आया। दूसरी ओर चीन ने हाल ही में पिछले हफ्ते कहा था कि वह इस मुद्दे पर म्यांमार से बात करना जारी रखेंगे।
-
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications