नेपालः सरकारी ऑफिस में बम धमाका, 8 लोग घायल, तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने ली जिम्मेदारी

नेपालः सरकारी ऑफिस में बम धमाका, 8 लोग घायल, तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने ली जिम्मेदारी

काठमांडू: नेपाल के लाहान जिले के सिराहा के सरकारी ऑफिस में प्रेशर कुकर बम फटने से आठ लोग घायल हो गए हैं। ये घटना रविवार (14 मार्च) को उस वक्त हुई जब सिराहा के सरकारी सरकारी कार्यालय में खचाखच लोग भरे हुए थे। इस बम धमाके और हमले की जिम्मेदारी तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने ली है। रविवार (14 मार्च) को बम धमाका दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। ये बम विस्फोट लैंड रिवेन्यू ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर हुआ था। बम धमाके में जो आठ लोग घायल हुए हैं, उसमें से पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं। ये सभी लोग लैंड रिवेन्यू डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nepal bomb blast

डीएसपी तपन दहल ने कहा है कि, गंभीर रूप से घायलों में से तीन का सप्तऋषि अस्पताल, लाहन में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को लखन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" वहीं एक अन्य को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने क्यों करवाया बम धमाका?

जया कृष्ण गोयत के नेतृत्व वाले एक संगठन तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने कहा है कि यह संगठन के "भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान" का एक हिस्सा था। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के रूप में 12:47 बजे प्रेशर कुकर बम विस्फोट किया है। उन्होंने कहा है कि बयान अगर भ्रष्टाचार जारी रहा तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए नेपाल सरकार और प्रांतीय सरकार जिम्मेदार होंगे। तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) भारत की सीमा से लगे तराई के लोगों के लिए अधिक राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाला एक समूह है।

पुलिस ने हमले के बाद क्या कहा?

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) के बयान आने से पहले पुलिस ने विस्फोट स्थल से संगठन द्वारा प्रकाशित पर्चे बरामद कर लिए थे। पुलिस के अनुसार, पम्फलेट्स बम विस्फोट में फट गए हैं इसलिए उन पर जो लिखा है, उसे पढ़ना मुश्किल है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हालांकि, हम जया कृष्णा गोयत के हस्ताक्षर देख सकते हैं।" पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+