दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की बेटी ज़िंज़ी मंडेला का 59 साल की उम्र में हुआ निधन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की बेटी ज़िंज़ी मंडेला का 59 साल की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की सबसे छोटी बेटी ज़िंज़ी मंडेला की मृत्यु हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के सरकारी न्यूज चैनल के अनुसार ज़िंज़ी मंडेला का 59 साल की उम्र में सोमवार सुबह एक जोहान्सबर्ग अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

बता दें पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की बेटी ज़िंज़ी मंडेला 2015 से डेनमार्क में दक्षिण अफ्रीका की राजदूत थीं। जिंजी नेल्सन मंडेला की छठी और रंगभेद-विरोधी कार्यकर्ता विनी माडिकिज़ेला-मंडेला के साथ उनकी दूसरे नंबर की बेटी थीं। मंडेला की बेटी 1985 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस समय सुर्खियों में आईं थीं जब श्वेत अल्पसंख्यक सरकार ने नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने की पेशकश की थी।












Click it and Unblock the Notifications