नवाज शरीफ की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें, नंबर दो पर बिलावल.. मतदान के बीच ही पाकिस्तान चुनाव का रिजल्ट!

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, लेकिन उससे पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज संभवतः सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी दूसरे स्थान पर रहेगी, उसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और अन्य पार्टियां होंगी।

पाकिस्तान के एक अधिकारी ने द न्यूज को बताया, कि यह पुलिस स्रोतों, राजस्व विभाग, श्रमिक संघों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के साथ इंटरव्यू के आधार पर जुटाई गई जानकारियों के आधार पर संकलित एक आधिकारिक मूल्यांकन रिपोर्ट से सामने आया है।

Pakistan Election 2024

अधिकारी ने कहा है, कि वोटों का मूल्यांकन पुलिस स्टेशन और यूनियन काउंसिल स्तर पर किया गया है, जो पाकिस्तान की सबसे निचली प्रशासनिक इकाइयां हैं।

हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का मानना है, कि मतदान से पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स इसलिए प्रसारित की जा रही हैं, ताकि जनता को संदेश दिया जा सके, कि सैन्य प्रतिष्ठान लोगों से क्या चाहता है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को 115 से 132 नेशनल असेंबली सीटें जीतने की संभावना है। और महिलाओं और अल्पसंख्यकों की आरक्षित सीटों को एक साथ जोड़ने का मतलब यह होगा, कि अगर आधिकारिक आकलन सही निकला, तो नवाज शरीफ को अकेले दम पर साधारण बहुमत से अपनी सरकार बनाने का मौका मिलेगा।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान में 266 सीटों पर मतदान हो रहे हैं और 60 सीटें महिलाओं के लिए, जबकि 10 सीटें अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षित हैं, लेकिन आरक्षित सीटों पर डायरेक्ट मतदान नहीं होते हैं, बल्कि संसद में जिस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती हैं, उस अनुपात के आधार पर आरक्षित सीटों का बंटवारा होता है।

इसके अलावा, पाकिस्तान में चार राज्यों में विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं और इस रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि पंजाब विधानसभा में नवाज शरीफ की पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सकती है। अधिकारी के मुताबिक, नवाज शरीफ की पार्टी पंजाब में कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जीत हासिल कर सकती है और सबसे बड़े प्रांत में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बना सकती है।

वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में गठबंधन सरकार बनाने में भी अग्रणी खिलाड़ी बन जाएगी, जबकि सिंध प्रांत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में पीपीपी को 35 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि पीटीआई के स्वतंत्र उम्मीदवारों को 23 से 29 सीटें मिल सकती हैं।

अनुमान लगाया गया है, कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट को 12-14 सीटें, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम को 6-8 सीटें, और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (कायद) और इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+